
Top News 7 July : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी गई है। इसमें कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी। पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे। स्पेन और बेल्जियम फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे। 7 जुलाई की बड़ी खबरें :
चढ़ावा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे
राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और धन के दुरुपयोग की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। चढ़ावे की गिनती के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा बार-बार नकदी छिपाने के कथित मामले पाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली में भी गंभीर खामियों की ओर इशारा किया गया है। ALSO READ: Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर
नासिक, ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट
महाराष्ट्र के नासिक, ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आज स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। त्रयंबकेश्वर और सप्तऋंगी मंदिर भी नहीं खुलेंगे। मुंबई, सतारा, अमरावती, रत्नागिरी समेत कई जिलो में भी आज भारी बारिश का अलर्ट।
ट्रंप की ईरान को धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान समझौता करे या अमेरिका अपना काम खत्म करेगा। ट्रंप ने ईरान के बुनियादी ढांचे को तबाह करने की धमकी दी। वहीं, ईरान ने ट्रंप के बयान की निंदा की है।
पीएम मोदी की इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता
इंडोनेशिया की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा व रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान 2500 करोड़ के ब्रह्मोस सौदे पर भी मुहर लग सकती है।
स्पेन और बेल्जियम क्वार्टर फाइनल में
स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल मिकेल मेरिनो ने इंजरी टाइम में किया। अमेरिका को 4-1 से हराकर बेल्जियम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।

