Top News 28 September: बैंक हड़ताल टली, यूपी में बारिश से हाहाकार, मंत्री के थप्पड़ कांड पर बवाल

Top News 28 September: बैंक हड़ताल टली, यूपी में बारिश से हाहाकार, मंत्री के थप्पड़ कांड पर बवाल

top news 28 september

Top News 28 September : कर्मचारियों की हड़ताल टलने से देश के सभी सरकार बैंक आज से सामान्य रूप से खुलेंगे। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, 2 दिन में 90 की मौत। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में परीक्षा स्थगित। विराट कोहली ने वनडे में पूरे किए 15000 रन। पर पल की जानकारी… 

 

बैंक हड़ताल टली; आज से खुले रहेंगे सभी बैंक

भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद तीन दिनों की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। रविवार देर रात हुए इस फैसले के बाद, आज बैंक अपने निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। ALSO READ: बड़ी राहत! टल गई तीन दिन की बैंक हड़ताल, आज से खुले रहेंगे सभी बैंक

 

यूपी में भारी बारिश, 2 दिन में 90 की मौत

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से हाल बेहाल। राज्य में वर्षाजन्य हादसों में दो दिनों में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। नेपाल के 49 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा।
 

मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना पर युवक साहेब सिंह का बयान सामने आया है। युवक ने कहा कि पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी। जब मैंने यह बात बताई तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। ALSO READ: दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

 

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में परीक्षा स्थगित

छात्रों के हिंसक विरोध के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं और मिड-टर्म परीक्षाएं टाल दी हैं। परीक्षा का नया शेड्यूल UMS के जरिए अलग से बताया जाएगा।

 

15 हजारी बने विराट कोहली

कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए। वहीं भारत ने रोहित और शुभमन के विकेट खोकर इस लक्ष्य को 42वें ओवर में पा लिया। कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद 15,000 वनडे रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। ALSO READ: 15 हजारी बने विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के 2 रिकॉर्ड किए ध्वस्त