
Top News 22 September: राम मंदिर में 105 बार दान चारी, दूसरों को सिम देन पर 50 लाख तक का जुर्माना, अमेरिका में एयर ट्रैफिक सिस्टम फेल, सऊदी अरब की मदद करेगा ब्रिटेन, आरबीआई ने 25 हजार करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां बेचीं। 22 सितंबर की बड़ी खबरें :
राम मंदिर में 105 बार दान चोरी
अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले में जांच से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच के दौरान दान चोरी की 105 घटनाओं की पहचान हुई है। विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को जांच की प्रगति की जानकारी दी। ALSO READ: Ram Mandir : राम मंदिर दान चोरी का बड़ा खुलासा, CCTV में कैद हुईं 105 घटनाएं, SIT ने कोर्ट को क्या बताया, कब दायर होगी चार्जशीट
दूसरे को सिम दी तो 50 लाख जुर्माना
दूरसंचार विभाग से हाल ही में जारी एक सख्त एडवाइजरी के अनुसार, अपने नाम या दस्तावेज पर लिया गया सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को देना, बेचना या किराये पर देना अब बेहद भारी पड़ सकता है। फर्जी आईडी से सिम खरीदने-बेचने या मोबाइल के आईएमईआई नंबर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना हो सकता है। ALSO READ: कहीं आपके नाम से तो नहीं चल रही फर्जी SIM तो सावधान, DoT की चेतावनी, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना
अमेरिका में एयर ट्रैफिक सिस्टम फेल
अमेरिका में सोमवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और न्यूयॉर्क शहर के तीनों प्रमुख एयरपोर्ट जॉन एफ. कैनेडी, ला गार्डिया और नेवार्क पर कई घंटों तक उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। फिलाडेल्फिया की उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा।
सऊदी अरब की मदद करेगा ब्रिटेन
ब्रिटेन ने हूती हमलों के बीच सऊदी अरब को सीमित सैन्य सहायता देने का फैसला किया है। ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स सऊदी के लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन मुहैया कराएगी। ये समझौता फिलहाल कुछ हफ्तों के लिए किया गया है।
RBI ने 25 हजार करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां बेचीं
भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) के तहत 25,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां बेच दीं। इस कदम का मकसद बैंकिंग सिस्टम में मौजूद अतिरिक्त नकदी यानी सरप्लस लिक्विडिटी को कम करना है।


