Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

top news 16 september

Top News 16 September: 2000 से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर लगेगा MDR। भारत, चीन समेत कई देशों पर अमेरिका में 100 फीसदी टैरिफ की तैयारी। ईरान से युद्ध में अमेरिका ने 38 अरब डॉलर से ज्यादा फूंके। UCC को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का भाजपा पर बड़ा हमला। भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। पल पल की जानकारी…

 

UPI लेन-देन पर एमडीआर

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि बड़े मूल्य वाले यूपीआई लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करना अहम कदम है। इससे भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली लंबे समय तक मजबूत रहेगी। 2,000 रुपए से ज्यादा के लेनदेन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। यह नियम 15 अक्तूबर से लागू होगा। यूपीआई भुगतान 6 साल से पूरी तरह मुफ्त था। ALSO READ: UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

 

भारत पर 100% टैरिफ लगाएगा अमेरिका!

अमेरिका एक बार फिर भारत और चीन समेत कई देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अमेरिकी संसद में बिल लाया जा रहा है। इसके जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस के प्रमुख तेल खरीदार देशों पर टैरिफ लगाने का अधिकार मिलेगा।

 

ईरान से युद्ध में अमेरिका ने 38 अरब डॉलर फूंके

कांग्रेसनल बजट कार्यालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान से युद्ध पर 1 अगस्त तक अमेरिका के 38 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। इस युद्ध में हर महीने अमेरिका के 3 अरब डॉलर तक अतिरिक्त खर्च का अनुमान है। 

 

UCC को लेकर BJP पर बरसे ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी UCC को लेकर BJP पर बरसे। समान नागरिक संहिता का कड़ा विरोध करते हुए ओवैसी ने इसे गैर-हिंदुओं पर जबरन लागू करने की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा- सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों को पूरी तरह समाप्त करना चाहती है। ALSO READ: UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

 

भारत की अफगानिस्तान पर आसान जीत

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया।