Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

top news 17 june

Top News 17 June : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज फ्रांस में मुलाकात करेंगे। इजराइल ने लेबनान पर हमला किया। इस हमले के बाद ट्रंप ने नेतन्याहू को जमकर लताड़ा। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 से 7 सांसद पार्टी से अलग हो सकते हैं। फ्रांस ने सेनेगल को हराया। 17 जून की बड़ी खबरें:

 

मोदी और ट्रंप की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के एवियन शहर में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। 16 माह बाद पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप की यह मुलाकात होगी। G-7 समिट से इतर पीएम मोदी ने यूके, फ्रांस, इटली समेत कई देशों के राष्‍ट्राध्यक्षों से मुलाकात की है।

 

इजराइल का लेबनान पर हमला

अमेरिका ईरान शांति समझौते के बाद भी इजराइल ने लेबनान पर बड़ा हमला किया। इस हमले में लेबनान के 4 लोगों की मौत हो गई। शांति समझौते में इजराइल और हिज्बुल्लाह के संघर्ष को खत्म करने का प्रावधान है।

 

नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी7 समिट में इजरायली पीएम नेतन्याहू पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अगर वह न होते तो इजराइल का अस्तित्व खत्म हो चुका होता। उन्होंने कहा- इजरायल को सुझाव दिया था कि हिज्बुल्लाह से निपटने की जिम्मेदारी सीरिया को दी जाए और उनका मानना है कि 'सीरिया शायद यह काम बेहतर तरीके से कर सकता है।

 

उद्धव ठाकरे की शिवसेना फिर टूटेगी?

तृणमूल कांग्रेस के बाद  शिवसेना (यूबीटी) भी एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 से 7 सांसद शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के इच्छुक हैं। उद्धव ठाकरे ने भी बयान जारी कर कहा कि जो जाना चाहते हैं, खुशी से जाएं।

 

फ्रांस ने सेनेगल को हराया

एमबापे के 2 गोलों की मदद से फ्रांस ने ग्रुप आई के मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप में विजयी आगाज किया। एमबाप्पे इसके साथ ही फ्रांस की ओर से विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।

edited by : Nrapendra Gupta