Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

top news 15 september

Top News 15 September: देश में 2000 रुपए तक के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। अमेरिका राष्‍ट्रपति ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका। 17 दिन से अनशन कर रहे मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा। BJP विधायक ने सड़कों पर मांगी भीख। UCC पर अमित शाह के बयान पर बिहार में NDA में घमासान। पल पल की जानकारी…

2000 तक के UPI पर कोई चार्ज नहीं

केंद्र सरकार ने कहा कि 2,000 रुपए तक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन पर बैंक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगा सकेंगे। इसी तरह, रुपे डेबिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपए तक किए गए भुगतान पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार ने पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 के तहत अधिकारों का उपयोग करते हुए यह फैसला लिया है। ALSO READ: अब चाय से लेकर किराना तक… 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

 

सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने डाक मतपत्र से जुड़े मुकदमे में प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज करने का निर्णय लिया है। 2020 के चुनाव में जो बाइडेन से अपनी हार के लिए ट्रंप ने डाक मतपत्रों से मतदान को ही दोषी ठहराया था। 

 

मुंबई आएंगे मनोज जरांगे

मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल आज मुंबई आ रहे हैं। पाटिल ने कहा कि अनशन के 17वें दिन उन्होंने सलाइन और अन्य चिकित्सा सहायता लेना बंद कर दिया है, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई की उनकी आगामी यात्रा महाराष्ट्र के लोगों के साथ उनकी आखिरी मुलाकात भी हो सकती है।

 

BJP विधायक ने सड़कों पर मांगी भीख

महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायकों में शुमार भाजपा नेता और घाटकोपर (पूर्व) से विधायक पराग शाह ने अपनी लग्जरी गाड़ियां, अंगरक्षक और कीमती सामान छोड़कर एक भिखारी का रूप धारण किया और मुंबई की सड़कों पर एक दिन लोगों से भीख मांगी। भिखारी के वेश में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर कोई हैरान रह गया। ALSO READ: 5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

 

UCC पर NDA में घमासान

समान नागरिक संहिता को लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए के दलों में ही घमासान शुरू हो गया है। दरअसल, शाह ने कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की 21 राज्यों की सरकारें 2029 से पहले समान नागरिक संहिता लागू करेंगी। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने साफ किया है कि उनकी पार्टी इस संवेदनशील मुद्दे पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगी। ALSO READ: बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष