Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

top news 14 september

Top News 14 September : देशभर में आज गणेश चतुर्थी का उत्साह, अमित शाह ने कहा कि 2029 से पहले 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा। पश्चिम बंगाल में 252 मदरसे बंद होंगे। भारत ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत। दक्षिण कोरिया को हराकर पुरुष जूनियर एशिया कप खिताब बरकरार रखा। 14 सितंबर की बड़ी खबरें : 

 

आज गणेश चतुर्थी की धूम

महाराष्‍ट्र समेत देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणपति मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना को लेकर भक्तों में उत्साह। ALSO READ: गणेश चतुर्थी 2026: 9 साल बाद इस बार 12 दिनों का रहेगा गणेश उत्सव, जानिए क्यों है खास?

 

2029 तक लागू होगा यूसीसी 

गृहमंत्री अमित शाह ने संकेत दिया है कि 2029 से पहले भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के सभी 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो जाएगा। उन्होंने देश की सुरक्षा नीति, आर्थिक प्रगति और अवैध घुसपैठ के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। ALSO READ: मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

 

पश्चिम बंगाल में 252 मदरसे बंद होंगे 

पश्चिम बंगाल में बिना मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ शुभेंदु सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। राज्य में किए गए सर्वेक्षण के बाद सरकार ने पहले चरण में 252 अमान्य मदरसों को बंद करने का आदेश जारी किया है, जबकि 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ALSO READ: पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

 

क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने दक्षिण कोरिया पर 4-1 से हराकर पुरुष जूनियर एशिया कप खिताब बरकरार रखा। विश्व कप में जगह पक्की की। 

 

नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी एशिया क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं।