Tinnu Anand Health: वेटरव एक्टर टीनू आनंद 12 दिनों के बाद ICU से हुए डिस्टार्ज, 5 पसलियां टूटने और फेफड़े की दिक्कत के चलते हुए थे एडमिट

Tinnu Anand Health:  81 साल के वेटरन एक्टर टीनू आनंद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 12 दिनों तक भर्ती रहने के बाद घर लौट आए हैं। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया था, जहां उनकी 5 टूटी हुई पसलियों का इलाज किया गया। इनमें से एक पसली के कारण उनके फेफड़े में भी चोट (पंक्चर) आ गई थी। अब वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता ने खुद पुष्टि की है कि वे अब खतरे से बाहर हैं। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है, क्योंकि रोजमर्रा की गतिविधियों में अभी भी उन्हें काफी दर्द होता है। बिस्तर से उठने से लेकर लेटने तक, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ठीक होने के दौरान अभिनेता को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इस बीच वे घर पर ही फिजियोथेरेपी जारी रखेंगे, ताकि वे फिर से अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर सकें।

पेंडिंग डबिंग असाइनमेंट्स के लिए संपर्क किया जा रहा

भले ही टीनू आनंद अभी अपनी चोटों से उबर रहे हैं, लेकिन उनके प्रोफेशनल काम (कमिटमेंट्स) की लाइन लगी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता से उनके पेंडिंग डबिंग असाइनमेंट्स पूरे करने के लिए संपर्क किया गया है। डेडलाइन करीब होने के कारण प्रोड्यूसर्स को अपनी रिकॉर्डिंग पूरी करनी है। अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि टिन्टू आनंद ने ठीक होने के बाद काम पर लौटने के लिए हामी भरी है या नहीं।

टीनू आनंद कई सालों से बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ‘कालिया’ और ‘शहंशाह’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अमिताभ बच्चन को निर्देशित किया है, तो वहीं ‘नायगन’, ‘पुष्पक विमान’ और ‘सीता रामम’ जैसी हिंदी और साउथ फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा भी बिखेरा है। उन्हें आखिरी बार जाह्नवी कपूर और राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ में देखा गया था।