थार से बुजुर्ग को कुचलने वाली युवती पर हत्या की FIR से कोर्ट नाराज, पुलिस को लगाई फटकार

कानपुर में थार की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपित चालक युवती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। युवती की रिमांड लेने के लिए पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। एक्सीडेंट के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई।