जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

crpf

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में कुलगाम के नोवपोरा अखरान बुधवार को सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन के जवानों पर आतंकी हमला हो गया। बाइक सवार आतंकियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर हैं। इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

सीआरपीएफ ने नाके पर तैनात जवानों पर हमले की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने दोपहर 2.15 बजे गश्त के दौरान सीआरपीएफ जवानों को अपना निशाना बनाया। हमले के बाद आतंकियों ने भागने की कोशिश की। कुलगाम क्विक रियेक्शन टीम हमले की जगह पहुंच गई है।

 

सूत्रों ने बताया कि घायल जवानों की पहचान हेड कांस्‍टेबल सोमवीर, कैडेट संतानों और कैडेट राकेश दास के रूप में हुई है। एक जवान के पैर में, दूसरे के हाथ में और तीसरे की पीठ में गोली लगी है।

 

घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा फिलहाल कुलगाम के दौरे पर ही है।