थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

thiland fire

थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटक द्वीप फुकेत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 16 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

 

जिस इमारत में यह आग भड़की, वहां वाहनों को किराए पर देने का कारोबार संचालित होता था। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते इसने आस-पास की अन्य इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

 

यह इमारत फुकेट के पश्चिमी तट पर स्थित पातोंग के पास एक कस्बे में है। पातोंग फुकेत के सबसे लोकप्रिय बीच स्थलों में से एक है। ये आग इतनी तेज थी कि इसने आस-पास की इमारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है जिसने चिंता बढ़ा दी है।

 

पुलिस और स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 3:17 बजे हुआ। दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद प्रशासन ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी भी विदेशी पर्यटक की जान नहीं गई है और न ही कोई पर्यटक घायल हुआ है।