टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, कौन है अनिल पंडित? क्या है लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन?

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, कौन है अनिल पंडित? क्या है लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन?

anil pandit takes responsibility of tiger shroff

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हाल ही में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल पंडित ने इस जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली है। हैरान करने वाली बात यह है कि हरियाणा का रहने वाला यह गैंगस्टर इन दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैठकर दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक एक्सटोर्शन सिंडिकेट ऑपरेट कर रहा है। ALSO READ: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: अभिनेता के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- ’90 के दशक जैसा गैंगवार बर्दाश्त नहीं’

 

कौन है अनिल पंडित?

जांच एजेंसियों के मुताबिक, अनिल पंडित साल 2023 में अपने निजी पासपोर्ट पर भारत छोड़कर कनाडा गया था। इसके बाद वह कनाडा, थाईलैंड और दुबई के रास्ते गैंगस्टर रणदीप मलिक के संपर्क में आया, जो फिलहाल अमेरिका में है। आरोप है कि रणदीप की मदद से ही अनिल कैलिफोर्निया पहुंचा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ग्लोबल नेटवर्क से जुड़ गया। पिछले छह महीनों से वह विदेश में बैठकर भारत में लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलवा रहा है।

 

फेसबुक पोस्ट और ऑडियो ने खोली पोल

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई। अनिल पंडित ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर हमले की जिम्मेदारी ली, साथ ही एक ऑडियो भी जारी किया। इस वायरल ऑडियो में अनिल पंडित खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बता रहा है। ऑडियो में वह कहते सुनाई दे रहा है— “मैं अनिल पंडित, लॉरेंस का छोटा भाई। आज जो मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं और मेरा बड़ा भाई हरमन संधू लेते हैं। इसको हमने समझाया था, लेकिन इसे बात समझ में नहीं आई।” ALSO READ: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बाबा सिद्दीकी मर्डर और दिलेर खरकिया केस में भी आया था नाम

गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम इससे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल मामलों में आ चुका है। नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी उसका नाम शामिल बताया जाता है। इसके अलावा, कुछ ही दिन पहले हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग के पीछे भी इसी गैंग का हाथ सामने आया था, तब भी फेसबुक पोस्ट के जरिए धमकी दी गई थी कि समझाने के बावजूद सिंगर ने बात नहीं मानी थी। 11 जून 2026 को दिल्ली के पश्चिम विहार में 24HS फिटनेस जिम के बाहर फायरिंग हुई। यह जिम गुरु रंधावा से जुड़ा बताया जाता है।

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला लॉरेंस बिश्नोई भारत का एक कुख्यात गैंगस्टर है। फिलहाल वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज और पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति से अपराध की दुनिया में कदम रखा। जेल में बंद होने के बावजूद वह देश-विदेश में फैलाए गए अपने आपराधिक नेटवर्क को संचालित करता है। अमेरिका, कनाडा और यूरोप की एजेंसियों ने भी उसके सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई की है।

 

फिलहाल, इस सनसनीखेज खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां और मुंबई पुलिस पूरी तरह सतर्क हो चुकी हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।