Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के धमाकेदार टीजर के साथ कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की आइकॉनिक तिकड़ी को वापस लाने के बाद, मेकर्स ने अब नए कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं। इन पोस्टर्स में जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ के रूप में, अभिषेक बनर्जी ‘कंपाउंडर’ के रूप में और रवि किशन ‘बब्बन बबुआ’ के दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।
ये पोस्टर्स हर एक कैरेक्टर की असली वाइब को बखूबी दिखाते हैं – बबलू पंडित हाथ में बंदूक थामे लड़ाई के लिए बिल्कुल तैयार दिख रहे हैं, कंपाउंडर अपने उसी पुराने सिग्नेचर अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि बब्बन बबुआ अपने इंटेंस और रौबदार लुक से सबका ध्यान खींच रहे हैं। मिर्जापुर की इसी रफ-एंड-टफ दुनिया के रंग में रंगे ये पोस्टर्स फिल्म को लेकर फैंस की बेताबी को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं।
टीजर को मिले कमाल के रिस्पॉन्स के बाद, इस फिल्म से जुड़ा हर नया अपडेट एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ा रहा है, जो मिर्जापुर के उसी असली और ट्रेडमार्क ‘भौकाल’ को बड़े पर्दे पर लाने का वादा करता है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की पेशकश, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं। कासिम जगमागिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं और यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
2018 में सीजन 1 से शुरू हुई टाइमलाइन से जुड़े रहते हुए, यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए तैयार की गई एक कमाल की अनसुनी कहानी के साथ इस सागा को और आगे बढ़ाती है। 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म, फैन्स की इस पसंदीदा फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल नए थिएट्रिकल अवतार में पेश की जा रही है।

