ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एश्ले गार्डनर विवादों में, पत्नी ने लगाया धोखा देने के आरोप!

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी मोनिका राइट ने सोशल मीडिया पर गार्डनर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए कई गंभीर दावे किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल अप्रैल में शादी के कुछ ही महीनों बाद वह अपनी पत्नी मोनिका राइट से अलग हो गईं। अब राइट की सार्वजनिक पोस्ट के बाद ये मामला फिर चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा कि दोनों की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और 2024 में दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज करने के बाद शादी की थी।

शादी टूटने की खबरों के बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया, जब मोनिका राइट ने सार्वजनिक रूप से एश्ले गार्डनर पर बेवफाई का आरोप लगाया। राइट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जॉर्जिया वोल की एक तस्वीर शेयर शेयर करते हुए लिखा, “यही वह महिला है, जिसके साथ मेरी पत्नी ने मुझे धोखा दिया…”

कब हुई थी शादी

एश्ले गार्डनर और उनकी लंबे समय की पार्टनर मोनिका राइट ने अप्रैल 2025 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्ते में तनाव शुरू हो गया। बताया जा रहा कि उस समय ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम वनडे विश्व कप के लिए भारत दौरे पर थी। डेली मेल ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया कि जब राइट भारत में गार्डनर से मिलने पहुंचीं, तभी उन्हें रिश्ते में कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ।

दोनों के बीच हुई बातचीत

अंदरूनी सूत्र ने बताया, “सब कुछ थोड़ा अजीब लग रहा था। ऐसा महसूस हो रहा था कि ऐश के साथ कुछ ठीक नहीं है, लेकिन हमें लगा कि शायद यह विश्व कप के दबाव की वजह से होगा।” रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद दोनों के बीच इस मामले पर बातचीत हुई। सूत्र के अनुसार, घर पहुंचने के बाद गार्डनर ने राइट से कहा, “क्या हम थोड़ी बात कर सकते हैं?” इसके बाद उन्होंने उन्हें बैठाकर अपने व्यवहार की वजह बताई। रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम से मोनिका राइट पूरी तरह टूट गईं और काफी परेशान थीं।

घर छोड़कर चली गई

दावा किया गया कि अलग होने से पहले दोनों परिवार बढ़ाने की योजना भी बना रहे थे। एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से बताया गया, “दोनों फर्टिलिटी क्लिनिक जाने वाले थे। उनकी अपॉइंटमेंट भी तय थी, लेकिन मोनिका को उसे रद्द करना पड़ा।” रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एश्ले गार्डनर बाद में उस घर को छोड़कर चली गईं, जहां दोनों साथ रहते थे। सूत्र के मुताबिक, “एक दिन ऐश घर छोड़कर चली गईं। जब मोनिका वापस आईं तो घर से ऐश का सारा सामान गायब था। सिर्फ उनकी शादी की अंगूठियां अलमारी में रखी थीं। वहां केवल अंगूठियों का डिब्बा बचा था।”

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि जब एश्ले गार्डनर को महिला बिग बैश लीग (WBBL) में सिडनी सिक्सर्स का कप्तान बनाया गया, तब इस पूरे मामले की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नेशनल सिलेक्शन पैनल (NSP) को भी दी गई थी।

IND W vs AUS W: भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, टीम इंडिया को सपोर्ट करने लॉर्ड्स पहुंचे विराट-अनुष्का

महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए में आज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। ये मैच भारतीय महिला टीम के लिए करो या मरो जैसा है। इस मुकाबले में जीत मिलने पर भारत सेमीफाइनल में जगह बना लेगा, जबकि हार के साथ टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा। वहीं इस अहम मैच में भारतीय महिला टीम को सपोर्ट करने विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मैच देखने पहुंचे। वहीं शिखर धवन और रवि शास्त्री भी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंचे। सोशल मीडिया पर इनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

टीम को सपोर्ट करने पहुंचे विराट-अनुष्का

पहली पारी के दौरान विराट कोहली दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच का आनंद लेते नजर आए। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और भारत के पूर्व कप्तान व पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी मौजूद थे। स्टैंड में बैठकर मैच देखते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। विराट के अलावा पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ भारतीय महिला टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद दिखाई दिए।

हरमनप्रीत कौर की फिप्टी

वहीं मुकाबसले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। हरमनप्रीत ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक बन गया। उनकी दमदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए।

कैसी थी भारत की पारी

भारत की पारी में हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 45 गेंदों में 64 रन जोड़े, जिसमें जेमिमा ने 28 गेंदों पर 34 रन बनाए। इससे पहले सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना(38) और शेफाली वर्मा (34) ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर भारत को तेज़ और मजबूत शुरुआत दिलाई, जिससे टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ सकी।