शारदीय नवरात्रि 2026: तिथि भेद और 11 से 20 अक्टूबर तक का संपूर्ण पंचांग..
-ज्योतिषाचार्या डॉ. स्वाति सक्सेना

navratri 2026

ज्योतिषाचार्या डॉ. स्वाति सक्सेना के अनुसार माँ का  गज पर आना शुभ संकेत है, और किस समय घट स्थापना करना श्रेष्ट है और तिथियों को लेकर क्या संशय है

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 2026 का पावन पर्व 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) से आरंभ हो रहा है और 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। आइए जानते हैं घटस्थापना का सही समय, तिथियों का संशय और नौ दिनों का पूरा शेड्यूल।


माँ दुर्गा का आगमन और प्रस्थान (Vahan )

  • आगमन (Aagman): इस वर्ष माता रानी का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे शास्त्रों में बहुत शुभ और उत्तम समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
  • प्रस्थान (Prasthan): माता का प्रस्थान मुर्गे पर हो रहा है, जिसे समाज में मानसिक उद्वेग और हल्के असंतुलन का संकेत माना जा सकता है।

navratri 2026घटस्थापना शुभ मुहूर्त (Ghatasthapana Muhurat 2026)

उदयातिथि के आधार पर इस बार नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होगी:

  • प्रतिपदा तिथि आरंभ: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार की रात्रि से।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिजीत मुहूर्त (घटस्थापना): दोपहर 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे के बीच करना श्रेष्ठ है।
  • इस बार नवरात्री का आरभ  चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में हो रहा है.

तिथियों को लेकर संशय का कारण तिथि वृद्धि
इस बार 11 अक्टूबर घटस्थापना और 20 अक्टूबर विजयदशमी का पर्व मनाया जायेगा
*- सप्तमी तिथि की वृद्धि की कारण 17 और 18 दोनों दिन सूर्य उदय पर सप्तमी तिथि मिल रही है
*- 17 अक्टूबर 05:54am से सप्तमी तिथि – 18 अक्टूबर 08:28 am तक व्याप्त

 

  • 18 को 8:30 के बाद अष्टमी तिथि आरम्भ हो कर 19 को 10:55 सुबह तक रहेगी,उस के बाद नवमी व्याप्त रहेगी,
  • ऐसे में 19 को अष्टमी और नवमी का सन्धि पूजन करे
  • 19 को अष्टमी और नवमी मनाना श्रेष्ट है
  • 20 को 12:50 दुपहर तक नवमी व्याप्त रहेगी, दुपहर के बाद दशमी व्याप्त रहेगी

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथिवार कैलेंडर (Day-wise Calendar)

दिनांक और दिनतिथिनवरात्रि स्वरूप / पूजन
11 अक्टूबर 2026 (रविवार)प्रतिपदा तिथिघटस्थापना और माँ शैलपुत्री पूजन
12 अक्टूबर 2026 (सोमवार)द्वितीया तिथिमाँ ब्रह्मचारिणी पूजन
13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)तृतीया तिथिमाँ चंद्रघंटा पूजन
14 अक्टूबर 2026 (बुधवार)चतुर्थी तिथिमाँ कूष्मांडा पूजन
15 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)पंचमी तिथिमाँ स्कंदमाता पूजन
16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)षष्ठी तिथिमाँ कात्यायनी पूजन
17 अक्टूबर 2026 (शनिवार)सप्तमी तिथिमाँ कालरात्रि पूजन एवं सरस्वती आवाहन
18 अक्टूबर 2026 (रविवार)अष्टमी तिथि (आरंभ)दुर्गा अष्टमी व्रत / महागौरी पूजा (क्षेत्रीय परंपरा अनुसार)
19 अक्टूबर 2026 (सोमवार)अष्टमी / नवमीमहागौरी पूजा, महानवमी एवं संधि पूजा
20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)दशमी तिथिविजयादशमी (दशहरा), कन्या पूजन और प्रतिमा विसर्जन

Astrologer Dr. Swati Saxena