Nagabandham OTT Release: विराट कर्णा-नभा नटेश स्टारर ‘नागबंधम’ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देने जा रही दस्तक

Nagabandham OTT Release: ‘नागबंधम’ का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि इसे NIK स्टूडियोज़ के बैनर तले किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता ने प्रोड्यूस किया है। इस पौराणिक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म में विराट कर्णा, नभा नटेऐश्वर्या मेनन, जगपति बाबू, मुरली शर्मा, महेश मांजरेकर और ऋषभ साहनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

प्राइम मेंबर्स ‘नागबंधम’ को 24 जुलाई 2026 से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब वर्जन में भी उपलब्ध होगी।

प्राइम वीडियो, जो भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने आज अपनी नई फिल्म ‘नागबंधम’ के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया। यह एक भव्य पौराणिक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है, जिसमें प्राचीन कथाओं, रहस्यमयी राज़ और रोमांच से भरे खजाने की तलाश को दिखाया गया है।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि इसे NIK स्टूडियोज़ के बैनर तले किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ नभा नटेश, ऐश्वर्या मेनन, जगपति बाबू, मुरली शर्मा, महेश मांजरेकर और ऋषभ साहनी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘नागबंधम’ 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तेलुगु में उपलब्ध होगी, साथ ही तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब वर्जन में भी देखी जा सकेगी।

‘नागबंधम’ की कहानी रुद्र नाम के एक साधारण गांव के युवक की है, जिसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब उसकी बहन की शादी पर क्रूर खजाना खोजने वाला अब्दाली हमला कर देता है। अब्दाली भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के नीचे छिपे रहस्यमयी नागबंधम अनुष्ठान की तलाश में है। पवित्र ब्रह्म कमल और एक प्राचीन पांडुलिपि की खोज में, जिसके बारे में माना जाता है कि वह असीम दौलत का राज खोल सकती है, अब्दाली अपने पीछे तबाही छोड़ता चलता है। इसी संघर्ष के बीच रुद्र की मुलाकात रहस्यमयी नागा साधु शिवा से होती है, जो उसे आस्था, त्याग और विश्वासघात से भरे एक खतरनाक सफर पर ले जाते हैं। जैसे-जैसे ताकतवर दुश्मन उसके करीब आते हैं, रुद्र को धर्म की रक्षा करने और उस प्राचीन खजाने को गलत हाथों में जाने से बचाने के लिए आगे आना पड़ता है।

पौराणिक कथाओं, फैंटेसी और एडवेंचर का शानदार मेल ‘नागबंधम’ को एक अलग पहचान देता है। फिल्म में प्राचीन मंदिरों की भव्य वास्तुकला को शानदार विजुअल्स के साथ दोबारा जीवंत किया गया है और इसकी कहानी धर्म की जड़ों से जुड़ी हुई है। जुनैद कुमार और अभे का दमदार म्यूजिक फिल्म के रोमांच को और बढ़ा देता है। पुरानी दंतकथाओं, छिपे खजानों और आस्था से जुड़े सवालों को लेकर आगे बढ़ने वाली यह कहानी दर्शकों को एक बड़े और रोमांचक सफर पर ले जाती है।

Nagabandham trailer out: ‘नागाबंधम’ का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, मिथोलॉजी और हाई-स्केल एक्शन दिखा संगम

Nagabandham trailer out: रहस्य, पौराणिक दुनिया, रहस्यमयी नाग, छुपे हुए खजाने और बड़े स्केल के विजुअल्स से भरपूर पैन इंडिया फिल्म ‘नागाबंधम’ का ट्रेलर आखिरकार मुंबई में लॉन्च कर दिया गया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में स्टारकास्ट और मेकर्स की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया। इस मौके पर विराट कर्णा, नभा नटेश, दक्षा नागरकर, ऋषभ साहनी, महेश मांजरेकर, गणेश आचार्य, निर्देशक अभिषेक नामा और निर्माता निशिता नागिरेड्डी और किशोर अन्नापुरेड्डी मौजूद रहे।

ट्रेलर की शुरुआत ही दर्शकों को अपनी ओर खींच लेती है। सबसे पहले एक रहस्यमयी नगर दिखाई देता है, जहां एक धर्मगुरु एक दुर्लभ और रहस्यमयी पुष्प की चर्चा करता नजर आता है। इसके बाद अचानक एक शब्द सुनाई देता है — ब्रह्मकमलम। इसी के साथ कहानी एक अलग मोड़ लेती है और एक रहस्यमयी नाग इस पवित्र ब्रह्मकमलम की रक्षा करता दिखाई देता है, जो ट्रेलर में रहस्य और उत्सुकता को और बढ़ा देता है।

जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, इसकी रफ्तार भी तेज होती जाती है। एक अघोरी, कई सर्पों के विजुअल्स और एक युवा का किसी रहस्यमयी सपने से जागने वाला दृश्य कहानी के प्रति दिलचस्पी बढ़ाता है। इसके बाद सेना, पुजारियों, राजाओं और छुपे हुए खजानों की भव्य झलकियां फिल्म की दुनिया को और विशाल बनाती हैं। ट्रेलर का एक खास आकर्षण महेश मांजरेकर का पुजारी वाला किरदार है, जो अपनी दमदार मौजूदगी से ध्यान खींचता है। वहीं भगवान शिव से प्रेरित कुछ दिव्य विजुअल्स ट्रेलर में पौराणिक और आध्यात्मिक रंग भी जोड़ते हैं।

3 मिनट 19 सेकंड का यह ट्रेलर अपने अंतिम हिस्से में कई हाई-स्केल और फैन मोमेंट्स के साथ खत्म होता है, जो दर्शकों को और जानने के लिए उत्साहित छोड़ देता है। ट्रेलर को देखकर साफ महसूस होता है कि नागाबंधम इस साल की सबसे बड़ी Mythological Action Adventure फिल्मों में से एक बन सकती है, जहां फैंटेसी, रहस्य और एक्शन का बड़ा मेल देखने को मिलने वाला है।

निर्माता निशिता नागिरेड्डी और किशोर अन्नापुरेड्डी ने कहा, “नागाबंधम हमारे लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है। हमारी कोशिश शुरू से ही एक ऐसी कहानी दर्शकों तक पहुंचाने की रही है, जिसमें मिथोलॉजी और रहस्य को बड़े स्केल पर दिखाया जाए। फिल्म के हर पहलू को बहुत पैशन और डिटेलिंग के साथ बनाया गया है ताकि दर्शकों को एक विजुअली रिच और इमोशनल अनुभव मिल सके।”

निर्देशक अभिषेक नामा ने कहा, “नागाबंधम दर्शकों को रहस्य, एडवेंचर और भावनाओं से भरी एक अलग दुनिया में ले जाएगी। हमने बड़े स्केल की विजुअल्स और मजबूत कहानी के साथ एक नया सिनेमाई अनुभव बनाने की कोशिश की है। ट्रेलर सिर्फ एक झलक है, फिल्म में अभी कई बड़े सरप्राइज बाकी हैं।”