Gold Price Today: सोना फिर लुढ़का, मुंबई में ₹144320 पर आया 24 कैरेट; 10 बड़े शहरों में ये है नया रेट

देश में सोने की कीमत में फिर से गिरावट दिख रही है। 13 जुलाई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 144470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में भाव 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 4370 रुपये तक ​टूटी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4000 रुपये तक फिसला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,106.25 डॉलर प्रति औंस है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 145080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली132450144470
मुंबई132290144320
अहमदाबाद132340144370
चेन्नई132990145080
कोलकाता132290144320
हैदराबाद132290144320
जयपुर132440144470
भोपाल132340144370
लखनऊ132440144470
चंडीगढ़132440144470

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने की कीमतों में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद बहुत कम है। सोना मौजूदा स्तरों पर अपना एक मजबूत आधार बना चुका है। इसलिए ग्राहकों को बहुत ज्यादा दाम गिरने की उम्मीद में अपनी खरीदारी को टालना नहीं चाहिए। HSBC ने कहा है कि 2026 में गोल्ड की औसत कीमत 4,560 डॉलर प्रति औंस रह सकती है। 2027 में गोल्ड की औसत कीमत 4,925 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान जताया है। इस साल के अंत में कीमत 4,750 डॉलर तक जा सकती है। अगले साल के अंत तक कीमत 5,025 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

चांदी की कीमत

सोने की ही तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 13 जुलाई की सुबह चांदी 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते एक सप्ताह में चांदी का भाव 15000 रुपये नीचे आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.54 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

Gold Rate Today: सोना एक हफ्ते में ₹4370 तक हुआ सस्ता, चांदी ₹15000 लुढ़की

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट देखी गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 4370 रुपये तक ​टूटी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4000 रुपये तक फिसला है। आज 12 जुलाई को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 144480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 144330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,106.25 डॉलर प्रति औंस पर है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने की कीमतों में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद बहुत कम है। सोना मौजूदा स्तरों पर अपना एक मजबूत आधार बना चुका है। अगर यहां से कीमतों में कोई गिरावट आती भी है, तो उसके महज 5% तक ही सीमित रहने की संभावना है। घरेलू बाजार में सोने को ₹1.35 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बेहद मजबूत सपोर्ट पर है। इसलिए ग्राहकों को बहुत ज्यादा दाम गिरने की उम्मीद में अपनी खरीदारी को टालना नहीं चाहिए।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132300 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144330 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 145090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली132450144480
मुंबई132300144330
अहमदाबाद132350144380
चेन्नई133000145090
कोलकाता132300144330
हैदराबाद132300144330
जयपुर132450144480
भोपाल132350144380
लखनऊ132450144480
चंडीगढ़132450144480

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट है। एक सप्ताह में भाव 15000 रुपये नीचे आया है। 12 जुलाई की सुबह चांदी की कीमत 235000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.54 डॉलर प्रति औंस पर है।

Delhi power Cut 12 July: दिल्ली के इन इलाकों में रविवार को रहेगा पावर कट, जानें समय और कारण

Delhi power Cut 12 July: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार (12 जुलाई) को बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES Yamuna Power Limited (BYPL), and Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें।

बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

जनकपुरी डिवीजन:  सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक पॉकेट D-1A, जनकपुरी, में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

नांगलोई डिवीजन:  सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14: 00 बजे तक उद्योग नगर, मंगोलपुरी में पावर कट की समस्या रहेगी।

मुंडका डिवीजन:  सुबह 11:07 बजे से दोपहर 12: 37 बजे तक वेस्ट केबिन ब्लॉक, मुंडका में बिजली सप्लाई बंद रह सकती है।

आउटेज स्टेटस कैसे चेक करें

ग्राहक बिजली वितरण कंपनियों के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिजली सप्लाई से जुड़े अपडेट देख सकते हैं।

BRPL के ग्राहक 9999919123 पर कंपनी की WhatsApp सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि BYPL के ग्राहक 8745999808 पर WhatsApp के जरिए बिजली कटौती से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। TPDDL के ग्राहक कंपनी के मोबाइल ऐप और कस्टमर सपोर्ट चैनलों के जरिए सर्विस अपडेट देख सकते हैं।

लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली कटौती के तय समय से पहले जरूरी तैयारी कर लें। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे मोबाइल फोन, पावर बैंक और जरूरी मेडिकल उपकरणों को पहले से ही चार्ज कर लें। इसके अलावा, ऊंची इमारतों में रहने वालों को बिजली कटौती के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वहीं, जिन घरों में इनवर्टर का इस्तेमाल होता है, उन्हें यह पक्का कर लेना चाहिए कि वे पहले से पूरी तरह चार्ज हों।

यह भी पढ़ें: ‘मस्जिद की दीवारें बनाने में इस्तेमाल हुआ चंदे का पैसा…’ राम मंदिर विवाद के बीच सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर आरोप