Stocks to Watch: शुक्रवार, 30 अक्टूबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। कुछ कंपनियों ने दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं, तो कुछ के मुनाफे पर दबाव दिखा है। वहीं, एक कंपनी में बड़ी ब्लॉक डील होने की संभावना है। इसके अलावा, वेदांता ग्रुप से जुड़े शेयरों और रिटेल, बैंकिंग, केमिकल व एनर्जी सेक्टर की कंपनियों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
InterGlobe Aviation
इंडिगो की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation को लगातार तीसरी तिमाही घाटा हुआ। जुलाई-सितंबर में नेट लॉस घटकर ₹1,879.1 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹2,582.1 करोड़ था। कंपनी को ₹1,333 करोड़ का फॉरेक्स लॉस हुआ। वहीं, कुल खर्च 18.6% बढ़कर ₹26,188.4 करोड़ पहुंच गया।
Sagility
हेल्थकेयर सर्विसेज कंपनी Sagility की प्रमोटर Sagility BV ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 12% हिस्सेदारी करीब ₹2,377 करोड़ में बेच सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹42.45 प्रति शेयर रखा गया है, जो गुरुवार के NSE क्लोजिंग प्राइस ₹44.66 से 4.9% तक कम है। डील के बाद प्रमोटर की बची हुई हिस्सेदारी पर 365 दिनों का लॉक-इन रहेगा।
Deepak Nitrite
केमिकल कंपनी Deepak Nitrite का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 235% बढ़कर ₹398 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹118.7 करोड़ था। रेवेन्यू 61.7% बढ़कर ₹3,076 करोड़ पहुंच गया। वहीं, कंपनी का EBITDA भी ₹204.3 करोड़ से बढ़कर ₹627 करोड़ हो गया।
Vedanta Power
वेदांता ग्रुप की Vedanta Power ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। कंपनी को पिछली तिमाही के ₹423 करोड़ के घाटे के मुकाबले ₹83 करोड़ का मुनाफा हुआ। रेवेन्यू 11.5% बढ़कर ₹2,908 करोड़ और EBITDA 44.7% बढ़कर ₹421 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 11.2% से बढ़कर 14.5% हो गया।
Vedanta Oil and Gas Ltd
वेदांता की एक अन्य कंपनी Vedanta Oil and Gas Ltd का सितंबर तिमाही में मुनाफा पिछली तिमाही के ₹944 करोड़ से 21% घटकर ₹746 करोड़ रह गया। रेवेन्यू भी 0.8% गिरकर ₹2,488 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 32.5% से बढ़कर 54.3% पहुंच गया। कंपनी का औसत दैनिक ग्रॉस प्रोडक्शन 72.2 हजार बैरल ऑयल इक्विवेलेंट रहा।
Suryoday Small Finance Bank
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में बढ़कर ₹77 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹30 करोड़ था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 43% बढ़कर ₹369 करोड़ पहुंच गई। वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 84.8% बढ़कर ₹146 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹79 करोड़ था।
Blue Star
अप्लायंसेज कंपनी Blue Star का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 25.5% बढ़ा। रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹2,930.95 करोड़ रहा, जो ₹2,760 करोड़ के अनुमान से ज्यादा है। EBITDA मार्जिन पिछले साल के 7.6% से घटकर 6.9% रहा, लेकिन 5.3% के अनुमान से बेहतर रहा।
Trent
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 8.6% बढ़कर ₹490 करोड़ रहा। रेवेन्यू 22.5% बढ़कर ₹5,788 करोड़ पहुंच गया। दोनों आंकड़े CNBC-TV18 के पोल अनुमान से बेहतर रहे। मर्चेंडाइज बिक्री से होने वाली आय भी 23% बढ़ी। कंपनी के चेयरमैन नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को पद से रिटायर होंगे।
IEX
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफे और रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.9% बढ़कर ₹139.2 करोड़ रहा। रेवेन्यू भी 8.5% बढ़कर ₹167 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹153.9 करोड़ था।
Greenply Industries
वुड पैनल और प्लाईवुड बनाने वाली कंपनी Greenply Industries का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में बढ़कर ₹42.6 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹16 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, रेवेन्यू 16.1% बढ़कर ₹800 करोड़ रहा। पिछले साल यह ₹689 करोड़ था।
Suzlon Energy
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Suzlon Energy के दूसरी तिमाही के नतीजों में रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन मुनाफे पर दबाव रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 69.2% घटकर ₹394 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,279.4 करोड़ था। कंपनी के EBITDA मार्जिन में भी गिरावट दर्ज की गई।
Thyrocare
डायग्नोस्टिक सर्विस देने वाली कंपनी Thyrocare का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 68.17% घटकर ₹15.22 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹48 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। हालांकि, रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई। यह 25.1% बढ़कर ₹271 करोड़ पहुंच गया।
Ram Ratna Wires
वायर और केबल कारोबार से जुड़ी कंपनी Ram Ratna Wires के मुनाफे में दूसरी तिमाही के दौरान अच्छी बढ़ोतरी हुई। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64.5% बढ़कर ₹35 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹21 करोड़ था। वहीं, रेवेन्यू 5.9% बढ़कर ₹1,962 करोड़ पहुंच गया।
Borosil
कंज्यूमर ग्लासवेयर और ग्लास प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Borosil का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 40.5% बढ़कर ₹31.9 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹22.71 करोड़ का मुनाफा कमाया था। कंपनी का रेवेन्यू भी 8.6% बढ़कर ₹369.8 करोड़ रहा।
Firstsource Solutions
बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट और आउटसोर्सिंग सेवाएं देने वाली कंपनी Firstsource Solutions का नेट प्रॉफिट 40.1% बढ़कर ₹232.4 करोड़ हो गया। पिछले आंकड़े में यह ₹165.9 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 2.9% बढ़कर ₹2,831 करोड़ रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹2,752 करोड़ था।
Indostar Capital Finance
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी IndoStar Capital Finance के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफे और नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में बढ़ोतरी हुई। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹13.1 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹10.4 करोड़ था। वहीं, नेट इंटरेस्ट इनकम 34% बढ़कर ₹202 करोड़ पहुंच गई।
Garware Technical Fibres
इस कंपनी का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 83.4% बढ़कर ₹58.6 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹31.9 करोड़ था। रेवेन्यू भी 33% बढ़कर ₹462.6 करोड़ पहुंच गया। वहीं, EBITDA 65.3% बढ़कर ₹80 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 13.9% से बढ़कर 17.3% हो गया।
Tata Group का शेयर बन सकता है रॉकेट, एनालिस्ट्स ने दी खरीदने की सलाह
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

