सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर: भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेते दिखे अखिलेश यादव, लिखा है ‘विजय भव: 2027’

सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर: भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेते दिखे अखिलेश यादव, लिखा है 'विजय भव: 2027'

akhilesh yadav takes blessings from hanuman ji

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक नया पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में भगवान हनुमान को अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है, जिस पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा हुआ है। इसे पार्टी की सॉफ्ट हिंदुत्व रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। ALSO READ: योगी सरकार का फैसला, फलावदा के जनता PG कॉलेज का बदला नाम, अब चौधरी चरण सिंह के नाम से जाना जाएगा

पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर देखा गया, जिसमें भगवान हनुमान, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश यादव उनके सामने हाथ जोड़कर बैठे हैं। पोस्टर पर “विजय भव: 2027” भी लिखा है। 

 

यूपी सामाजिक न्याय यात्रा के प्रभारी संदीप सोनकर की ओर से लगाए गए इस पोस्टर को 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पोस्टर पर मुलायम सिंह यादव, डिंपल यादव और श्यामलाल पाल के फोटो भी लगे हैं। ALSO READ: CM योगी बोले- अब ‘One District One Mafia’ नहीं, ‘ODOP’ है UP की पहचान

 

कुछ महीने पहले अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में समाजवादी युवजन सभा की ओर से जारी किए गए पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में संविधान की प्रति हाथ में लिए हुए दिखाया गया था।