
INDvsNZ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कल न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच में माऊंट मगोनी में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर उतरेंगें। 19 नवंबर से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज के कारण कप्तान शुभमन गिल समेत कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा लेकिन अंतिम ग्यारह में बहुत बदलाव देखने को नहीं मिलेंगें।
विकेटकीपर केएल राहुल की जगह ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हो सकते हैं। कीपर बल्लेबाज के जाने से ईशान किशन को भी जगह मिल सकती है, जो इंग्लैंड की सीरीज में भारत के लिए कीपिंग कर चुके हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में अंशुल कंबोज की जगह टीम को एक और तेज गेंदबाज की तलाश होगी। ऐसे में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका मिलना तय है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि गिल की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कौन करता है। भारत के पास ईशान किशन और गायकवाड़ के रूप में दो विकल्प हैं।किशन पारी की शुरुआत करने के प्रबल दावेदार हैं, क्योंकि उन्होंने चार साल पहले सलामी बल्लेबाज के रूप में दोहरा शतक लगाया था।
अगर गायकवाड़ मध्य क्रम में बल्लेबाजी करना जारी रखते हैं, तो वह इस अवसर का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने अपनी पिछली चार वनडे पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक बनाया है, जिससे वह एक आदर्श विकल्प बन गए हैं।
गेंदबाजी विभाग में कंबोज की जगह सिराज को मिलने की संभावना है। पिछले तीन महीनों में सिराज का प्रदर्शन खास अच्छा नहीं रहा है, लेकिन पिछले सप्ताह भारत ए की तरफ से खेलते हुए चार विकेट लेने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा। बाकी खिलाड़ियों से छेड़छाड़ होने की संभावना कम ही है।
A GRAND WELCOME FOR TEAM INDIA! The Men in Blue receive a special Haka welcome at Bay Oval, Mount Maunganui. WHAT A BEAUTIFUL GESTURE! #TeamIndia #INDvsNZ https://t.co/Nn02A2oW05
— CricketIndian_???????? (@CricketIndian_) November 12, 2026
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

