शराब के नशे में पीछा किया और फिर… गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

Gurugram Golf Course Road accident

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट-एंड-रन मामले में घायल महिला बाइकर सिया ने आरोपी कल्याण बैंसला पर झूठी हमदर्दी दिखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बैंसला ने उन्हें देखा, शराब के नशे में उनका पीछा किया और इसके बाद जानबूझकर टक्कर मारी। उन्होंने आरोपी से सवाल किया कि जानबूझकर टक्कर नहीं मारी थी तो भाग क्यों गए? ALSO READ: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

 

आरोपी कल्याण बैंसला ने एक टीवी इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि सड़क पर 20 से ज्यादा बाइकर्स थे जो बार-बार रफ्तार बदल रहे थे और ब्रेक लगा रहे थे। उसने ये भी कहा कि उसे ये नहीं पता था कि बाइक चलाने वाली एक महिला है। उसने जानबूझकर टक्कर नहीं मारी। उसने कहा था कि उसे पीड़िता के लिए बुरा लग रहा है।

 

इस पर पीड़िता सिया ने कहा कि कल मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें आप देख सकते हैं कि एक कार मेरा पीछा कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं आम तौर पर रविवार को बाइक राइड पर जाती हूं और मैं गोल्फ कोर्स रोड पर जा रही थी। उस समय, मैंने सड़क पर चल रही या मेरा पीछा कर रही उस कार पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। सबसे पहले तो यह हुआ कि जब मैं बाइक चला रही थी, तो वह कार बहुत तेजी से और मेरे बहुत करीब से गुजरी। मैं चौंक गई और सोचने लगी कि कार मेरे इतने करीब क्यों आई। मैंने पहले तो इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की। फिर, कार की रफ्तार कम हुई और वह मेरे पीछे हो गई।

 

उन्होंने कहा कि दूसरी घटना जो वीडियो में दिख रही है वह तब हुई जब कार मेरे बगल में आ गई और ड्राइवर ने कुछ इशारे किए। उसने कुछ कहा मुझे रोकने की कोशिश की और तभी मैं डर गई। उसके चेहरे से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने शराब पी रखी थी। उसके बगल में एक और आदमी था जो इशारे कर रहा था और मुझे लगता है कि पीछे भी दो और लोग थे, लेकिन कार की खिड़कियों पर टिंटेड शीशे लगे थे, इसलिए मैं ठीक से नहीं देख पाई कि अंदर कौन या कितने लोग थे। वे लगातार इशारे करते रहे और मेरे बिल्कुल करीब आते रहे। ALSO READ: गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

 

सिया ने दावा किया कि जब एक्सीडेंट हुआ, तो मेरी बाइक का पिछला और अगला ब्रेक टूट गया था। बाइक ऐसी हालत में नहीं थी कि उसे ठीक से चलाया जा सके। वहां मौजूद दूसरे राइडर्स ने मुझे देखा; उनमें से एक ने मुझे अपनी बाइक पर पीछे बिठाया और हम सबसे पहले 'बाइकर्स कैफ़े' गए। मैंने वहां एक हीट पैच मंगवाया और उसे लगाया। मैं वहां लगभग एक घंटे तक रुकी रही क्योंकि मैं बुरी तरह डरी हुई थी, मैं सचमुच कांप रही थी और अपनी बाइक बिल्कुल नहीं चला पा रही थी। फिर, राइडर्स में से एक ने मेरी बाइक चलाई और मैं किसी और की बाइक चलाकर यहां तक आई और आखिर में अपनी बाइक वापस ले ली। फिर मैं उस बाइक को अपने घर ले आई।