SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

summit

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) Summit के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से शेयर की गई एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। पाकिस्तान ने फिर ओछी हरकत की। आरोप है कि पाकिस्तान PMO ने SCO नेताओं की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रॉप कर दिया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शेयर की गई तस्वीर में सभी नेताओं की पूरी तस्वीर दिखाई गई।

ALSO READ: Maruti Suzuki : छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा अपडेट, मारुति सुजुकी ने EV को लेकर बताया अपना प्लान

पाकिस्तान PMO की ओर से शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स ने इसकी तुलना प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पोस्ट की गई पूरी तस्वीर से की। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फुल फैमिली फोटो शेयर करते हुए पाकिस्तान की ओर से की गई एडिटिंग पर सवाल उठाए।

मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO Summit के दौरान संगठन के 10 सदस्य देशों के नेताओं ने एक साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद पाकिस्तान PMO ने इस तस्वीर का एक क्रॉप्ड वर्जन सोशल मीडिया पर शेयर किया।

 

PM मोदी को फोटो से किया गया क्रॉप

 

पाकिस्तान PMO की ओर से शेयर की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ईरान के राष्ट्रपति और कुछ अन्य नेताओं को भी फ्रेम से हटा दिया गया। तस्वीर को इस तरह क्रॉप किया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बीच में प्रमुख स्थिति में नजर आएं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर की गई मूल तस्वीर से तस्वीर की वास्तविक स्थिति साफ हो गई। पूरी तस्वीर में सभी SCO नेताओं को देखा जा सकता है। इसमें शहबाज शरीफ दाईं ओर से चौथे स्थान पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

ALSO READ: Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

शहबाज शरीफ के आधिकारिक अकाउंट पर भी क्रॉप्ड वीडियो

 

मामला केवल ग्रुप फोटो तक सीमित नहीं रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से बिश्केक में SCO नेताओं की राउंडटेबल बैठक का एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रॉप किया गया था।

सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर की पूरी तस्वीर

इस पूरे घटनाक्रम ने SCO Summit की कूटनीतिक गतिविधियों के बीच सोशल मीडिया पर एक अलग बहस को जन्म दे दिया है। हालांकि, तस्वीर को लेकर पाकिस्तान PMO की ओर से इस क्रॉपिंग के पीछे कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद पाकिस्तान को अपनी गलती का अहसास हुआ और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की आईटी टीम ने पूरी तस्वीर को पोस्ट किया।