
SBI Funds Management IPO : देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट का 11,693 करोड़ रुपए का IPO 14 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा। जानिए प्राइस बैंड, बिडिंग डेट, लिस्टिंग, ऑफर फॉर सेल, GMP और कंपनी की वित्तीय स्थिति से जुड़ी सभी अहम जानकारी।
14 से 16 जुलाई तक लगेगी बोली
इस IPO में बिडिंग 14 जुलाई से शुरू हो जाएगी। आप इसमें 16 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। एंकर इन्वेस्टर्स को इस आईपीओ में सोमवार, 13 जुलाई को बोली लगाने का मौका मिलेगा। आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 18 जुलाई को तय होगा और कंपनी के शेयर 21 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इसके एक शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपया है। इसका प्राइस बैंड 545 से 574 रुपए तय किया गया है।
सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी
SBI फंड्स देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, जो 1.8 करोड़ निवेशकों की 29 लाख करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का प्रबंधन करती है। वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 22% बढ़कर 4,390 करोड़ रुपए और शुद्ध मुनाफा 21% बढ़कर 3,067 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
ऑफर फॉर सेल है यह IPO
SBI फंड्स मैनेजमेंट का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। इसका मतलब है कि प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं और सारा पैसा उन्हीं के पास जाएगा, कंपनी को कोई नया फंड नहीं मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक अपनी 6.3% हिस्सेदारी के तहत 12.83 करोड़ शेयर बेचेगा। अमुंडी इंडिया होल्डिंग भी अपनी 3.7% हिस्सेदारी के तहत 7.56 करोड़ शेयर बेचेगी।
अनलिस्टेड (ग्रे) मार्केट में इसके शेयर करीब 830 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। यदि शेयर 574 रुपए के ऊपरी प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं, तो लिस्टिंग के बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप लगभग 1.17 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

