Sakar Healthcare Q2 Results: फार्मा कंपनी का मुनाफा 149% बढ़ा, रेवेन्यू में 52% का उछाल

Sakar Healthcare Q2 Results: फार्मा कंपनी Sakar Healthcare Ltd ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 149% बढ़कर ₹11.30 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹4.54 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 51.9% बढ़कर ₹87.41 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले यह ₹57.56 करोड़ था।

EBITDA में 114% की बढ़ोतरी

कंपनी का EBITDA दूसरी तिमाही में 114% बढ़कर ₹24.34 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹11.35 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 20% से बढ़कर 28% पहुंच गया। वहीं, नेट प्रॉफिट मार्जिन 8% से बढ़कर 13% हो गया।

कंपनी के मुताबिक, ऑन्कोलॉजी दवाओं की नई मंजूरियों और अलग-अलग बाजारों में मजबूत मांग से ग्रोथ को सपोर्ट मिला। बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और लागत पर नियंत्रण का भी फायदा हुआ।

पहली छमाही में मुनाफा 134% बढ़ा

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में Sakar Healthcare का नेट प्रॉफिट 134% बढ़कर ₹21.59 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹9.21 करोड़ था। इस दौरान EBITDA 90% बढ़कर ₹45.59 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन 22% से बढ़कर 28% रहा।

पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 45.4% बढ़कर ₹160.39 करोड़ हो गया। पिछले साल की पहली छमाही में यह ₹110.29 करोड़ था।

ऑन्कोलॉजी कारोबार पर कंपनी का फोकस

Sakar Healthcare नी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय शाह ने कहा कि दूसरी तिमाही में ऑन्कोलॉजी कारोबार में कई अहम प्रगति हुई हैं। इनमें रेगुलेटरी मंजूरियां, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी की EU GMP-मान्यता प्राप्त और API-एकीकृत ऑन्कोलॉजी फैसिलिटी से व्यावसायिक सप्लाई शुरू हो गई है। इससे सप्लाई चेन पर नियंत्रण बेहतर करने और रेगुलेटेड बाजारों में कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ रही मौजूदगी

कंपनी ने ऑन्कोलॉजी प्रोडक्ट्स से जुड़े करीब 70 कॉन्ट्रैक्ट पूरे किए हैं। इसके अलावा, 45 कमर्शियल डिस्कशन चल रही हैं। कंपनी ने दुनियाभर में 350 डोजियर साझा किए हैं। इनमें से 191 जमा किए जा चुके हैं और 22 को मार्केटिंग ऑथराइजेशन मिला है।

EU, UK और कनाडा में ऑन्कोलॉजी से जुड़े 14 नए अप्रूवल मिले हैं। कंपनी ने EU में 36 मार्केटिंग ऑथराइजेशन फाइलिंग भी पूरी की हैं। इसके अलावा, ऑन्कोलॉजी प्रोडक्ट्स के लिए 33 टेक्नोलॉजी ट्रांसफर प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है।

Stocks to Watch: सोमवार 26 अक्टूबर को फोकस में रहेंगे ये 20 स्टॉक्स, नेटवेब से इंफोसिस तक शामिल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।