Ranji Trophy में विदर्भ ने मध्यप्रदेश को तो गोवा ने बिहार को थामाई पारी से हार

Ranji Trophy

पार्थ रेखड़े और हर्ष दुबे (पांच-पांच विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के तीसरे दिन मध्यप्रदेश को पारी और 20 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में हर्ष दुबे ने कुल 14 विकेट झटके और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

आज  मध्यप्रदेश ने कल के एक विकेट पर 19 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में हर्ष ने सक्षम पुरोहित (34) को पगबाधा आउट कर विदर्भ को दूसरी सफलता दिलाई।

इसके बाद हर्ष ने अथर्व महाजन (18) का शिकार कर लिया। शुभम शर्मा (10), रजत पाटीदारी (शून्य) को भी हर्ष ने आउट किया। पांच बल्लेबाजों को पार्थ रेखड़े ने समेट दिया। इनमें से कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। 34वें ओवर की तीसरी गेंद पर हर्ष दुबे ने चंचल राठौड़ (10) को आउट कर मध्यप्रदेश की दूसरी पारी का 105 रन के स्कोर पर अंत कर अपनी टीम को पारी और 20 रनों से जी दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर:- मध्यप्रदेश 209 रन पर सभी खिलाड़ी आउट। दूसरी पारी 105 रन पर ऑल आउट। विदर्भ पहली पारी 334 रन पर सभी खिलाड़ी आउट।

cricket ball

गोवा ने बिहार को पारी को 177 रनों से हराया

ललित यादव (पांच विकेट) और यश कसवांकर (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत गोवा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के तीसरे दिन बुधवार को बिहार को पारी और 177 रनों से करारी शिकस्त दी। गोवा के स्नेहल कौथनकर (नाबाद 178) को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया।

आज बिहार ने कल के दूसरी पारी में तीन विकेट पर 63 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में कौशिक ने वासुदेव प्रसाद सिंह (तीन) को आउट कर बिहार को चौथा झटका दिया। इसके बाद बिपिन सौरभ (सात) को कसवाकर को अपना शिकार बनाया। गोवा के गेंदबाजी आक्रमण के आगे बिहार के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और उनकी पूरी टीम 45.3 ओवरों में 113 रन पर सिमट गई।

बिहार के नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। गोवा के लिए ललित यादव ने पांच विकेट लिये। यश कसवांकर को तीन विकेट मिले। वासुकी कौशिक और हेमंत पराव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

संक्षिप्त स्कोर:- गोवा पहली पारी (स्नेहल कौथनकर नाबाद 178) 397 रन पर सभी खिलाड़ी आउट। बिहार पहली पारी 107 रन पर सभी खिलाड़ी आउट। दूसरी पारी 113 रन पर ऑल आउट।