पीएम मोदी से योगी जी की सवा घंटे तक मुलाकात, क्‍या है यूपी चुनाव से कनेक्‍शन?

पीएम मोदी से योगी जी की सवा घंटे तक मुलाकात, क्‍या है यूपी चुनाव से कनेक्‍शन?

modi yogi

उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली। इस मुलाकात में क्या बात हुई, ये मुलाकात क्‍यों हुई थी इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है।
हालांकि इस पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्‍यनाथ की इस मुलाकात के पीछे की मंशा यूपी में होने वाले चुनावों को बताया जा रहा है। बता दें कि यह मीटिंग ऐसे समय में हुई है, जब राज्यसभा चुनाव की 10 सीटों पर यूपी में चुनाव होना है। इसके अलावा विधान परिषद की भी 11 सीटों पर चुनाव होने वाला है।

क्‍या उम्‍मीदवारों पर मंथन : विधायकों की संख्या के अनुसार भाजपा 8 राज्यसभा सांसद भेज सकती है और इतने ही विधान परिषद सदस्य भी जिताने की ताकत रखती है। ऐसे में चर्चा है कि शायद पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की मीटिंग में उम्मीदवारों के नाम पर भी मंथन हुआ होगा। यूपी की जिन 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, उनमें अब भी 8 सांसद भाजपा के ही थे। इन सांसदों में हरदीप सिंह पुरी, डॉ. दिनेश शर्मा, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, नीरज शेखर, सीमा द्विवेदी और गीता शाक्य शामिल हैं।

क्‍या स्मृति ईरानी को यूपी से मिलेगी राज्यसभा : कहा जा रहा है कि हरदीप सिंह पुरी को फिर से चांस मिलना तय है। इसके अलावा डॉ. दिनेश शर्मा अब राज्यपाल बनाए जा चुके हैं। इसलिए उनकी जगह किसी और को मौका मिलेगा। हालांकि भाजपा की नीति-रीति को देखते हुए किसी का भी नाम तय नहीं कहा जा सकता। फिलहाल चर्चा है कि महासचिव बने हरीश द्विवेदी और स्मृति ईरानी को यूपी से राज्यसभा भेजा जा सकता है।

इसके अलावा चुनाव में भी इनकी सक्रियता बढ़ाई जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्मृति ईरानी एक तेरतर्रार नेता हैं और सीधे राहुल गांधी पर तीखे हमले बोलने के लिए चर्चित रही हैं। अभी कुछ तय नहीं है, लेकिन चर्चा है कि 8 में से करीब 4 सीटों पर नए कैंडिडेट मौका पा सकते हैं। इसके अलावा विधान परिषद को लेकर भी संभव है कि चर्चा हुई हो। ऐसा इसलिए क्योंकि यूपी में कुछ महीने बाद ही चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा नहीं चाहेगी कि विधान परिषद और राज्यसभा में 16 नेताओं को भेजने का मौका यूं ही खो दिया जाए। भाजपा चाहेगी कि जातीय, सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए इन सीटों को भरा जाए।

यूपी में 16 अक्‍टूबर को मतदान : बता दें कि यूपी की राज्यसभा सीटों पर 16 अक्‍टूबर को मतदान होना है और उसी दिन रिजल्ट आ जाएगा। इसके अलावा विधान परिषद की सीटों पर 23 अक्‍टूबर को वोटिंग होनी है। विधायकों की संख्या के आधार पर तय माना जा रहा है कि उच्च सदन में बसपा का प्रतिनिधित्व शून्य रह जाएगा। इसके अलावा 8 सीटों पर जीत तय मान रही भाजपा एक और सीट पर कैंडिडेट उतार सकती है।

सीएम योगी ने फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित गणेश जी की भेंट : प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का विस्तृत आधिकारिक ब्योरा फिलहाल सामने नहीं आया है।