NSE IPO : जानिए क्या है प्राइस बेंड और GMP, कब होगी BSE पर लिस्टिंग?

NSE IPO : जानिए क्या है प्राइस बेंड और GMP, कब होगी BSE पर लिस्टिंग?

NSE IPO

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 22,500-23,500 करोड़ रुपए का मेगा आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 सितंबर से खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने 1,700-1,785 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने पहले अधिकतम 14.89 करोड़ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अपडेटेड ड्राफ्ट में यह संख्या घटकर करीब 12.64 करोड़ शेयर रह गई है। ALSO READ: Share Market Weekly Review: क्रूड की तेज चाल से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1733 अंक गिरा, कैसा रहेगा सितंबर का तीसरा हफ्‍ता?

 

एनएसई का आईपीओ 24 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होगा। इस OFS में मौजूदा शेयरधारक हिस्सेदारी बेचेंगे। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड, अरंदा इन्वेस्टमेंट्स (मॉरीशस) पीटीई लिमिटेड और अन्य प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं। NSE को IPO से कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी। इससे मिलने वाला सारा पैसा निवेशकों की जेब में जाएगा।

 

रिटेल निवेशकों के लिए इस आईपीओ में न्यूनतम बोली राशि 14,820 रुपये हैं, जबकि उच्च आय वर्ग के निवेशक 2,14,200 रुपये प्राइस के साथ न्यूनतम 120 इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

एनएसई के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। यह अपने प्राइस बैंक के मुकाबले 10 फीसदी ऊपर यानी 192 रुपये का जीएमपी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जीएमपी वास्तविक लिस्टिंग प्राइस की पक्की गारंटी नहीं होती। ALSO READ: NSE के IPO का साइज हुआ कम, अब इतने करोड़ रुपये का होगा इश्यू

 

इस बहुप्रतिक्षित आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 50% हिस्सा रिजर्व है, जबकि नॉन-इन्स्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 15% और रिटेल इनवेस्टर्स (RII) के लिए 35% हिस्सा रखा गया है।