
Weather Update 1 October : देश के कई राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है। IMD के अनुसार अगले 48 घंटों में कई इलाकों से मानसून विदा लेगा, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों; गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों; पूरे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड; तथा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की और वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। ALSO READ: भारी बारिश और नेपाल के पानी से उफान पर सरयू, अयोध्या के दर्जनों गांव प्रभावित; अलर्ट पर प्रशासन, राहत कार्य तेज
अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कहीं-कहीं भारी बारिश और केरल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
IMD ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा 32.5°उत्तरी अक्षांश/72.5°पूर्वी देशान्तर, गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया और 23.0°उत्तरी अक्षांश/67.8°पूर्वी देशान्तर से होकर गुजर रही है।
IMD के अनुसार, एक द्रोणिका (ट्रफ) निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों के बीच उत्तर-पूर्व अरब सागर से लेकर पश्चिम-मध्य अरब सागर तक फैली हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में उत्तर तटीय तमिलनाडु और उसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में उत्तर आंतरिक कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडलीय स्तर में उत्तर-पूर्व असम और उसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार पर स्थित है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (01-10-2026)
अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों; गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों; पूरे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड; तथा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम…
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 1, 2026
कहां कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर-पश्चिम भारत: 6-7 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद; 5-7 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश; 1 अक्टूबर को तथा 5-7 अक्टूबर के दौरान उत्तराखंड में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 6-7 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली तथा पंजाब में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।
मध्य भारत: 1-3 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश; 2-7 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी भारत: 1-7 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 2-7 अक्टूबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल; 5-7 अक्टूबर के दौरान बिहार और झारखंड में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 2-3 अक्टूबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 1-2 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर-पूर्व भारत: 1-7 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 1-2 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश; 1 अक्टूबर को असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
Withdrawal of southwest Monsoon:
❖ The line of withdrawal of Southwest Monsoon continues to pass through 32.5°N/72.5°E, Gurdaspur,
Chandigarh, Muzaffarnagar, Aligarh, Dholpur, Udaipur, Deesa, Naliya and 23.0°N/67.8°E.
❖ Conditions are favourable for further withdrawal of… pic.twitter.com/MeZIRE8gYx— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 1, 2026
पश्चिम भारत: 1-7 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र; 1 अक्टूबर को गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र एवं कच्छ में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 1 अक्टूबर को कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।


