Meerut : जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वालों से रहें सावधान, योगी ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

Meerut : जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वालों से रहें सावधान, योगी ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें फिर होंगी, इसलिए कार्यकर्ता हर बूथ की समीक्षा करें, प्रभावी टीम गठित करें और एक-एक परिवार की मैपिंग कर मतदान केंद्र तक पहुंच सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तय करें।

 

सुभारती विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह प्लेग्राउंड में आयोजित सम्मेलन में योगी ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के होते हैं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लिए व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है।

 

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी जी ने शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा वालों को राम के नाम से चिढ़ होती है, बजरंगी के भक्त ही अब उनको जबाव देंगे

मुख्यमंत्री का भाषण में कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ गया, बजरंगी के नाम पर चुनावी सरगर्मी तेज हो जायेंंगी।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के रूप में होती थी, जबकि अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं से नई पहचान बनी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं और परंपरागत उद्यमों के माध्यम से 3.25 करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया।

 

योगी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ नमो भारत, मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के विकास का भी जिक्र किया। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे।