Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

maruti cars

अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने Arena शोरूम पर बिकने वाली लगभग सभी कारों के लिए अक्टूबर महीने के प्रमोशनल ऑफर्स जारी किए हैं। कंपनी की ओर से अलग-अलग मॉडल पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और अन्य फायदे दिए जा रहे हैं।

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

इन ऑफर्स के तहत कुछ कारों पर ग्राहकों को ₹1.36 लाख तक की कुल बचत मिल सकती है। हालांकि, सभी ऑफर्स हर ग्राहक के लिए समान नहीं हैं और कुछ लाभ एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी या संस्थागत बिक्री की शर्तों पर निर्भर करते हैं।

ALSO READ: Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

Maruti S-Presso पर ₹37,500 तक का फायदा

 

मारुति सुजुकी की एंट्री-लेवल कार S-Presso की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3,49,900 है। इस कार पर ग्राहक ₹37,500 तक का फायदा उठा सकते हैं। इसमें ₹10,000 तक का कैश डिस्काउंट, ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस या ₹10,000 का स्क्रैपेज बोनस, ₹10,000 का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और ₹2,500 का संस्थागत बिक्री ऑफर शामिल है।

 

Alto K10 पर ₹59,600 तक की बचत

 

Maruti Alto K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3,69,900 है। इस कार पर ₹59,600 तक की बचत का मौका है। इसमें ₹30,000 तक का कैश डिस्काउंट और कुछ शर्तों के साथ अतिरिक्त ₹7,100 का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके लिए 10 अक्टूबर तक बुकिंग और 20 अक्टूबर तक डिलीवरी की शर्त लागू है। इसके अलावा ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस या ₹10,000 का स्क्रैपेज बोनस, ₹10,000 का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और ₹2,500 का संस्थागत बिक्री ऑफर भी मिल सकता है।

ALSO READ: 2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

Celerio पर ₹54,600 तक का फायदा

Maruti Celerio की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4,69,900 है। इस पर ग्राहक ₹54,600 तक के फायदे का लाभ उठा सकते हैं। ऑफर में ₹20,000 तक का कैश डिस्काउंट और 10 अक्टूबर तक बुकिंग तथा 20 अक्टूबर तक डिलीवरी पर अतिरिक्त ₹7,100 का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस या ₹10,000 का स्क्रैपेज बोनस, ₹10,000 का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और ₹2,500 का संस्थागत ऑफर दिया जा रहा है।

 

Wagon R पर ₹64,600 तक की बचत

 

Maruti Wagon R की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4,98,900 है। इस लोकप्रिय हैचबैक पर ₹64,600 तक के फायदे मिल सकते हैं। ग्राहकों को ₹35,000 तक का कैश डिस्काउंट, निर्धारित समय सीमा में बुकिंग और डिलीवरी पर अतिरिक्त ₹7,100 का कैश डिस्काउंट, ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस या ₹10,000 का स्क्रैपेज बोनस, ₹10,000 का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और ₹2,500 का संस्थागत बिक्री ऑफर मिल सकता है।

 

Eeco पर ₹49,600 तक का फायदा

 

Maruti Eeco की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8,90,000 है। इस मॉडल पर ₹49,600 तक के फायदे उपलब्ध हैं। इसमें ₹15,000 तक का कैश डिस्काउंट, पात्र ग्राहकों के लिए अतिरिक्त ₹7,100 का कैश डिस्काउंट, ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस या ₹10,000 का स्क्रैपेज बोनस, ₹10,000 का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और ₹2,500 का संस्थागत बिक्री ऑफर शामिल है।

 

Swift पर ₹50,100 तक की बचत

 

Maruti Swift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5,83,900 है। इस पर ग्राहकों को ₹50,100 तक का फायदा मिल सकता है। ऑफर में ₹15,000 का कैश डिस्काउंट, 10 अक्टूबर तक बुकिंग और 20 अक्टूबर तक डिलीवरी पर अतिरिक्त ₹5,100 का कैश डिस्काउंट, ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस या ₹10,000 का स्क्रैपेज बोनस, ₹10,000 का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और ₹5,000 का संस्थागत बिक्री ऑफर शामिल है।

ALSO READ: Maruti Suzuki : छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा अपडेट, मारुति सुजुकी ने EV को लेकर बताया अपना प्लान

Brezza पर फिलहाल सीमित ऑफर

 

हाल ही में अपडेट हुई Maruti Brezza की शुरुआती कीमत ₹7,49,900 है। इस कार पर फिलहाल ₹5,000 का संस्थागत बिक्री ऑफर ही उपलब्ध बताया गया है।

 

Maruti Victoris पर सबसे बड़ा ₹1.36 लाख तक का फायदा

 

इस महीने मारुति की कारों में सबसे बड़ा ऑफर Maruti Victoris पर दिया जा रहा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10,49,900 है और ग्राहक ₹1,36,000 तक की कुल बचत कर सकते हैं। इसमें ₹20,000 का कैश डिस्काउंट, 10 अक्टूबर तक बुकिंग और 20 अक्टूबर तक डिलीवरी पर ₹11,000 तक का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट, ₹50,000 तक का एक्सचेंज बोनस या ₹45,000 का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। इसके अलावा ₹25,000 का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान, ₹30,000 तक का लॉयल्टी बोनस और ₹15,000 का संस्थागत बिक्री ऑफर भी उपलब्ध है।

 

Dzire और Ertiga के ऑफर अभी जारी नहीं

Maruti Suzuki ने अभी Dzire और Ertiga के अक्टूबर महीने के प्रमोशनल ऑफर्स की जानकारी जारी नहीं की है। Dzire की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6,30,600 है, जबकि Ertiga की शुरुआती कीमत ₹8,90,000 है।

 

इस बात का भी रखें ध्यान

ऊपर बताए गए ऑफर देश के नगरों में अलग हो सकते हैं। यह जानकारी पर आधारित है। ग्राहक को पूरी राशि एक साथ कैश डिस्काउंट के रूप में नहीं मिलती। एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी और संस्थागत ऑफर की पात्रता अलग-अलग हो सकती है। इसलिए कार बुक करने से पहले अपने नजदीकी मारुति सुजुकी डीलर से मॉडल, वेरिएंट और पात्रता के अनुसार अंतिम ऑफर और ऑन-रोड कीमत जरूर जांच लें।