Market Trend : बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव, इंट्राडे में जोरदार कमाई के लिए इस शेयर पर लगाएं दांव

Market Trend : कल 12 नवंबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों में भी जोरदार खरीदारी रही,जिसके दम पर निफ्टी बैंक शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 32 अंक और निफ्टी 44 अंक चढ़े। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। कैपिटल मार्केट और रियल्टी स्पेस में खरीदारी रही। ऑटो, PSE, ओर FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

निफ्टी व्यू

बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि अगर निफ्टी की बात करें तो निफ्टी के अंदर पिछले कुछ दिनों में काफी पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिला है। लेकिन अब इसके टेक्निकल पैरामीटर्स काफी ओवरबॉट जोन में आ चुके हैं। ऐसे में अब इसमें थोड़ा सा कूल ऑफ होना चाहिए। निफ्टी में अब हमें एक-आध दिन करेक्शन देखने को मिल सकता है। लेकिन इसका ओवरऑल ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है।

हाल में अमेरिकी प्रेसीडेंट ट्रंप में ईरान को लेकर दिए गए अपने बयान में कहा है कि ईरान के साथ में डील करने की कोई जरूरत नहीं है। इस स्टेटमेंट के बाद गोल्ड और सिल्वर में एक वर्टिकल क्रैश देखने को मिला है। हो सकता कि आज की ओपनिंग में इसका असर हमारे बाजारों पर दिखे। बाजार का अंडरटोन साइडवेज पॉजिटिव नजर आ रहा है।

बैंक निफ्टी व्यू

उधर बैंक निफ्टी एक बढ़िया मोमेंटम में है। ऐसा लगता है कि बैंक निफ्टी के अंदर ये रिदम बना रह सकता है। छोटे-मोटे करेक्शंस देखने मिल सकते हैं। लेकिन इसका ओवरऑल ट्रेंड काफी अच्छा बन चुका है। तो इस समय साइडवेज पॉजिटिव मार्केट के साथ हम पॉजिटिव बायर्स के साथ ही जाना पसंद करेंगे। अगर कोई इंट्राडे के लिहाज से ट्रेड कर रहा है तो उसको टेक्निकल लेवल्स फॉलो करने चाहिए।

पंकज रांदड़ की टॉप पिक

पंकज रांदड़ ने कहा कि कल RADICO का शेयर सारा दिन सुर्खियों में रहा है। स्पेशली क्लोजिंग के वक्त इसने फ्यूचर्स में जिस हिसाब से मजबूती दिखाई उसे देखते हुए लगता है कि इसके फ्यूचर्स में 4660 रुपए के आसपास खरीदारी करनी चाहिए। यहां पर स्टॉप लॉस 4610 रुपए का मेंटेन करें। एक दिन के व्यू के हिसाब से इसमें 4755 रुपए तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

 

 

Market cues : तेजी के रुझान में कमी आने के संकेत, छोटे दायरे में ऊपर-नीचे हो सकता है बाजार

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।