Petrol-Diesel Price: ईरान पर ट्रंप के बयान ने एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों पर अपना असर डाला है। कच्चे तेल की कीमतें एक दिन में 3% से ज्यादा उछलकर 96 डॉलर के पार निकल गई है । ऐसे में भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। पूरे देश में रेट में कोई बदलाव नहीं है।
हालांकि, अब भी दुनिया के औसत रेट के मुकाबले भारत में पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता है। दुनिया में पेट्रोल का औसत रेट 145.86 रुपये है जबकि, भारत में 108.65 रुपये प्रति लीटर। डीजल की बात करें तो दुनिया में 1 लीटर डीजल की औसत कीमत 155.87 रुपये है। वहीं, भारत में 98.10 रुपये पर है।
आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का क्या है ताजा भाव यहां पढ़े
दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव ₹102.12 और डीजल का ₹95.20 प्रति लीटर है। प्रीमियम XP95 ₹109.24 और हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 रुपये मिल रहा है।
नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 रुपये लीटर है।
फरीदाबाद में पेट्रोल का भाव ₹103.28 और डीजल का ₹95.94 प्रति लीटर है।
गुरुग्राम में आपको पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 रुपये लीटर मिलेगा।
हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में डीजल का भाव ₹89.47 प्रति लीटर तो पेट्रोल ₹101.51 लीटर है। XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर आज मिल रहा है।
उत्तराखंड के देहरादून में आज पेट्रोल का रेट ₹100.55 और डीजल का ₹95.93 प्रति लीटर है।
शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा।
भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा।
पटना में पेट्रोल का भाव आज ₹113.37 और डीजल का ₹99.36 है।
जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है।
झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है।
ट्रंप की ईरान से जुबानी जंग
प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि US ईरान के साथ डील छोड़ सकता है, कच्चे तेल की बढ़त बनी रही। उन्होंने वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस से तेहरान के साथ बातचीत के बजाय घरेलू मुद्दों पर ध्यान देने को भी कहा, जिससे वेस्ट एशिया की सप्लाई में रुकावट डालने वाले युद्ध को खत्म करने की उम्मीदें कम हो गईं।
गुरुवार को $96 के आसपास सेटल होने के बाद, शुरुआती एशियाई ट्रेड में ब्रेंट $95.95 प्रति बैरल पर ट्रेड हुआ। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट पिछले सेशन में 2.6% बढ़कर $89 प्रति बैरल से नीचे रहा।

