
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पल पल की जानकारी…
दिल्ली में यमुना नदी में मरी मछलियां मिलने के बाद राजनीति तेज हो गई है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने ‘आप’ पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया, जिस पर सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है। ALSO READ: यमुना में मरी मछलियां मिलने पर दिल्ली में सियासी संग्राम: प्रवेश वर्मा के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल। अक्षरधाम, ITO, रजोकरी बॉर्डर, बवाना, आनंद विहार समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार। इससे लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।
लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2026


