लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

lucknow hit and run case

गुरुग्राम के बाद लखनऊ में भी हिट एंड रन का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के गोमतीनगर एक्सटेंशन स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार युवक कार के बोनट पर युवती काफी दूर तक ले गया। ALSO READ: गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

 

पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास चाय पीने गई थी। इसी दौरान शहनवाज अली अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा।

 

युवती का आरोप है कि अन्य युवतियों के साथ संबंध को लेकर विरोध करने पर शहनवाज और दानिश ने उससे विवाद और गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों कार लेकर जाने लगे। युवती ने कार रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि शहनवाज ने उसे कार से टक्कर मार दी। कार के बोनट पर टंगी युवती जान बचाते हुए चीखती रही।

घटना के बाद आरोपी शाहनवाज फरार हो गया। उस पर हिंदू बनकर युवती को प्रेम जाल में फसाने की साजिश का आरोप भी है। ALSO READ: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर शहनवाज अली को पकड़ लिया। उसके खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। दानिश की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।