LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

pm modi birthday

Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन हैं। भाजपा आज देशभर में पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मना रही है। पल पल की जानकारी…

मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे ने स्वास्थ्य बिगड़ने और अनुमति न मिलने के बाद 20 दिनों से चल रही भूख हड़ताल खत्म कर दी है। साथ ही सरकार को मांगों पर कार्रवाई के लिए 90 दिन का अल्टीमेटम दिया है। ALSO READ: मनोज जरांगे ने 20 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार को दिया 90 दिनों का अल्टीमेटम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर भाजपा देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसे मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने से भी जोड़ा गया है। इसके तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत अयोध्या के लता चौक पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

-भाजपा नेता विजय गोयल ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'रन फॉर विकसित भारत' को हरी झंडी दिखाई।

-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत नशा मुक्त नमो मैराथन में शामिल हुए। उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर ज़िले के मजालता इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनसेवा के जरिए राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी और भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को ‘नए भारत का शिल्पी’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा बताया। योगी ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान बना रहा है।