
Latest News Today Live Updates in Hindi : असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का इंजन समेत सात डिब्बे पटरी से उतर गए। पल पल की जानकारी…
उत्तराखंड में पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ, आज सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए।
असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का इंजन समेत सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हुआ। रेलवे के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित है। किसी को चोट नहीं आई है।
असम में रेल हादसा! गुवाहाटी के पास डिगारू स्टेशन पर सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। NFR के CPRO कपिंजल किशोर शर्मा के अनुसार अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत-बचाव कार्य जारी है। कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है। ईश्वर सभी यात्रियों की रक्षा करें। #AssamTrainAccident #SairangExpress #Digaru
— D.R. Boka ( सनातनी ) (@BokaThob2383) November 11, 2026


