
Latest News Today Live Updates in Hindi : उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ नमन करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। आज श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत और अनुष्ठान पूरा किया। पल-पल की जानकारी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।
उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2026


