
Kurla Crane Collapse: मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार सुबह तोड़-फोड़ के काम के दौरान एक भारी-भरकम क्रेन पास के घरों और रेलवे के ओवरहेड तारों पर गिर गई। इससे 4-5 घरों को नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। ALSO READ: केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच
कुर्ला में शुक्रवार की सुबह कुरैशी नगर के पास यह हादसा तब हुआ जब ऑपरेशन के लिए पोकलेन मशीन का इस्तेमाल करके क्रेन लगाई जा रही थी। घरों पर क्रेन गिरने से हड़कंप मच गया।
क्रेन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत स्थिर है।
#BREAKING An MMRDA crane fell on the Overhead Equipment between Kurla and Trombay. Central Railway confirmed train movements remain unaffected as the incident occurred on a goods line.
@MMRDA_Office @Central_Railway
#MumbaiNews #MMRDA #CentralRailway pic.twitter.com/5bGsyCTb2T— jarvis (@Vishii14) August 21, 2026
ट्रेन की आवाजाही पर कोई असर नहीं
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) की एक क्रेन पास की वर्क साइट से कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) पर गिर गई। इस हादसे के कारण ट्रेन की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है।


