Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Whirlpool India Q2 Results: AC-फ्रिज बनाने वाली
        महंगाई का झटका! HUL ने सर्फ एक्सेल,
        ‘आईने में खुद को देख रहा’ केन
        Jefferies Buy Rating: इन 5 शेयरों में
        पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर
        Gold Silver Price Today: सोना ₹600 महंगा
        ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को
        ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को
        • Latest News
          Whirlpool India Q2 Results: AC-फ्रिज बनाने वाली
          महंगाई का झटका! HUL ने सर्फ एक्सेल,
          ‘आईने में खुद को देख रहा’ केन
          Jefferies Buy Rating: इन 5 शेयरों में
          पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर
          Gold Silver Price Today: सोना ₹600 महंगा
          ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को
          ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को

        क्रूड और बॉन्ड यील्ड घटने से इन 10 शेयरों में आ सकती है तेजी! शॉर्ट-टर्म में बन सकता है प्रॉफिट

        ग्लोबल ब्रोकरेज Bernstein ने 10 ऐसे भारतीय शेयर चुने हैं, जो बाजार में शॉर्ट टर्म रिबाउंड आने पर फायदा दे सकते हैं। इसके लिए शर्त ये है कि कच्चे तेल के दाम, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड और टैरिफ से जुड़े खतरे कम हों। लेकिन ब्रोकरेज ने साथ में ये चेतावनी भी दी है कि भारत का वैल्यूएशन महंगा है और कमाई की ग्रोथ मामूली है, इसलिए पूरे बाजार की बड़ी री-रेटिंग की गुंजाइश कम है।

        कमाई में अपग्रेड वाले शेयर ढूंढना मुश्किल

        Bernstein के मुताबिक सुस्त ग्रोथ और लगातार बनी मैक्रो अनिश्चितता के बीच निवेशकों को ऐसे शेयर ढूंढने में मुश्किल हो रही है, जिनकी कमाई के अनुमान में अच्छी बढ़ोतरी हो रही हो। इसलिए ब्रोकरेज ने बॉटम-अप तरीके से ऐसे शेयर चुने हैं, जिन पर कच्चे माल की लागत घटने, यील्ड कम होने, संस्थागत निवेश सुधरने और जोखिम लेने की इच्छा लौटने का साफ असर दिख सकता है।

        कच्चा तेल एक हफ्ते में 18 डॉलर सस्ता

        Bernstein का पूरा आधार बाहरी दबाव के पलटने पर टिका है। ब्रोकरेज के मुताबिक ब्रेंट क्रूड एक हफ्ते के भीतर 117 डॉलर से गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। बॉन्ड यील्ड नीचे आने लगी हैं और टैरिफ का खतरा भी कम हुआ है।

        फिर भी ब्रोकरेज ने आगाह किया है कि ग्लोबल माहौल में ये सुधार अस्थायी हो सकता है, क्योंकि जियोपॉलिटिकल खतरे और उतार-चढ़ाव कभी भी लौट सकते हैं। Bernstein ने कहा, “ये साफ तौर पर कुछ दिनों के रिबाउंड ट्रेड का बास्केट है।” ब्रोकरेज ने ये भी जोड़ा कि इस पूरी लिस्ट को कई साल के निवेश वाले पोर्टफोलियो की तरह नहीं देखना चाहिए।

        Maruti Suzuki

        Bernstein का मानना है कि कच्चे तेल और कमोडिटी के दाम घटने से गाड़ियां खरीदना ज्यादा किफायती होगा, जिससे डिमांड और मार्जिन दोनों को सहारा मिलेगा। ब्रोकरेज ने कंपनी के बढ़ते मार्केट शेयर, मजबूत ऑर्डर बुक और इंडस्ट्री से तेज ग्रोथ की तरफ भी ध्यान दिलाया है।

        Muthoot Finance

        Bernstein के मुताबिक बॉन्ड यील्ड घटने से सोने का आकर्षण बढ़ सकता है, जिससे गोल्ड लोन की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी का AUM सोने की कीमतों से तेज रफ्तार से बढ़ रहा है, जो मैक्रो ट्रिगर के साथ-साथ कारोबार की अपनी ग्रोथ भी दिखाता है।

        Ambuja Cements

        ये शेयर मार्जिन रिकवरी का दांव है। एनर्जी, पेट कोक और माल ढुलाई की लागत घटने से कंपनी को फायदा हो सकता है। Bernstein को इसमें प्रोडक्टिविटी सुधरने और एसेट इंटीग्रेशन के फायदे भी दिख रहे हैं। फिलहाल कंपनी का मार्जिन अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों से कम है।

        Adani Power

        Bernstein के मुताबिक बिजली की बढ़ती मांग और क्षमता विस्तार से कंपनी को फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज ने भरोसेमंद बेसलोड पावर में कंपनी की मजबूत स्थिति का जिक्र किया है। हाल में शेयर में आया करेक्शन भी इसे रिबाउंड का दावेदार बनाता है।

        HDFC Bank

        अगर विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय शेयर बाजार में लौटते हैं, तो Bernstein को HDFC Bank इसका बड़ा फायदा उठाने वाला शेयर दिखता है। ब्रोकरेज ने बैंक की लिक्विडिटी और संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी पर जोर दिया है। साथ ही कहा है कि शेयर को लेकर जो चिंताएं हैं, वो शायद पहले ही इसके वैल्यूएशन में दिख चुकी हैं।

        Home First Finance

        महंगाई और कर्ज की लागत को लेकर चिंता घटने से पहली बार घर खरीदने वालों की मांग बढ़ सकती है। Bernstein ने कंपनी के डिसबर्समेंट में सालाना 32% की ग्रोथ और एसेट क्वालिटी में सुधार को इसके अपने ट्रिगर बताया है।

        HDFC AMC

        शेयर बाजार में रिकवरी और रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से कंपनी का AUM और कमाई दोनों बढ़ सकते हैं, और इसके लिए अतिरिक्त खर्च भी कम होगा। Bernstein का कहना है कि शेयर के वैल्यूएशन में जितनी गिरावट आई है, उतनी कमी कमाई के अनुमानों में नहीं आई।

        Larsen & Toubro

        इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर की दिग्गज कंपनी में कैपिटल एक्सपेंडिचर का सीधा फायदा मिलता है। Bernstein ने रिकॉर्ड तिमाही ऑर्डर इनफ्लो को पॉजिटिव बताया है, जो सालाना 28% बढ़ा है। साथ ही कंपनी के अपेक्षाकृत कम नेट वर्किंग कैपिटल को भी अच्छा संकेत माना है।

        Eternal

        Bernstein इसे जोखिम लेने की इच्छा लौटने और संस्थागत निवेश बढ़ने का दांव मानता है। इसके पीछे फूड डिलीवरी में कंपनी की लीडरशिप और क्विक कॉमर्स में उसका निवेश है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के नए कारोबार बाजार के अनुमानों से तेज बढ़ रहे हैं।

        Delhivery

        डीजल सस्ता होने से कंपनी की ट्रांसपोर्टेशन लागत घट सकती है, जबकि कारोबार की रफ्तार इसका अपना ट्रिगर है। Bernstein ने कंपनी के रेवेन्यू में 20% ग्रोथ और मुनाफे में लौटने का जिक्र किया है।

        बड़ी तस्वीर पर Bernstein सतर्क

        कुल मिलाकर बाजार को लेकर Bernstein का नजरिया संतुलित है। मैक्रो दबाव घटने से बाजार में कुछ समय की रिकवरी जरूर आ सकती है। लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि महंगे वैल्यूएशन और मामूली कमाई ग्रोथ के चलते पूरे बाजार की टिकाऊ और बड़ी री-रेटिंग की गुंजाइश सीमित है। यानी ये लिस्ट जल्दी मुनाफा पकड़ने के लिए है, लंबे समय तक पकड़कर बैठने के लिए नहीं।

        Market Outlook : हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 11 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        AQI After Diwali: ‘एक और धुंध की चादर तो दूसरी ओर साफ नीला आसमान’, दिवाली के बाद इन दो शहरों का हाल देख चौंक जाएंगे
        दीपावली के बाद दिल्ली की हवा में घुला जहर
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Whirlpool India Q2 Results: AC-फ्रिज बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 39% घटा, शेयरों पर रहेगी नजर
        • महंगाई का झटका! HUL ने सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील के दाम बढ़ाए; साबुन भी हुआ महंगा
        • ‘आईने में खुद को देख रहा’ केन विलियमसन ने अचानक क्यों लिया संन्यास? फैसले से पहले विराट कोहली से की थी बातचीत
        • Jefferies Buy Rating: इन 5 शेयरों में 51% तक तेजी की गुंजाइश, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी
        • पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर की बात, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर हुई चर्चा
        • Gold Silver Price Today: सोना ₹600 महंगा हुआ, चांदी सपाट; चेक करें ताजा रेट
        • ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया:बोले- अमेरिकी जनता उनसे बहुत नाराज है, ईरान जंग और महंगे पेट्रोल से भी नुकसान हुआ
        • ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया:बोले- अमेरिकी जनता उनसे बहुत नाराज है, ईरान जंग और महंगे पेट्रोल से भी नुकसान हुआ
        • ChatGPT से पूछकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश! एक नोट से ऐसे खुला राज
        • Crude Oil Price: ट्रंप के बयान से कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ईरान पर हमले की आशंका घटी
        • प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू
        • यूपी में दिवाली पर रिश्ते का कत्ल, बड़े भाई की हत्या कर शव खाली प्लाट में फेंका
        • मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से फोन पर बात की:PM बोले- बातचीत से युद्ध का समाधान निकले, शांति की हर कोशिश में भारत साथ
        • अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन
        • Nvidia Share Price: एनवीडिया के शेयर धड़ाम, CEO जेन्सेन हुआंग की जासूसी के आरोपों से निवेशकों की चिंता बढ़ी
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi India IT market Petrol Today US will आधार ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस ग्रोथ चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मुंबई रेवेन्यू वायरल वित शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        12:22 am, Nov 10, 2026
        temperature icon 20°C
        scattered clouds
        60 %
        1016 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 49%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:23 am
        Sunset: 5:21 pm
        Hourly Forecast
        2:30 am
        temperature icon
        20°/21°°C 0 mm 0% 2 mph 62% 1016 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        20°/20°°C 0 mm 0% 2 mph 60% 1016 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 1 mph 51% 1018 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        28°/28°°C 0 mm 0% 1 mph 40% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 35% 1013 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 1 mph 43% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1014 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Whirlpool India Q2 Results: AC-फ्रिज बनाने वाली
        महंगाई का झटका! HUL ने सर्फ एक्सेल,
        ‘आईने में खुद को देख रहा’ केन
        Jefferies Buy Rating: इन 5 शेयरों में
        पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर
        Gold Silver Price Today: सोना ₹600 महंगा
        ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को
        ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार