खुद को पुलिस बताकर किया था कांड: कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

खुद को पुलिस बताकर किया था कांड: कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

crime news

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पुलिस टीम के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ALSO READ: जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी, पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

 

कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी किशोरी

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम किशोरी अपने 17 वर्षीय नाबालिग दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दोनों शाम करीब 7 बजे मंदिर पहुंचे और करीब आधे घंटे बाद मंदिर के पीछे स्थित आस्था कुंज पार्क की तरफ चले गए। आरोप है कि इसी दौरान 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और किशोरी तथा उसके दोस्त को धमकाया। आरोप के मुताबिक, एक युवक ने किशोरी के दोस्त को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि तीनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

पॉस्को के तहत मामला दर्ज

घटना के बाद रात करीब 8:45 बजे पुलिस को PCR कॉल के जरिए सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच ​​के दौरान, मामले में आरोपियों का पता लगाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं। ALSO READ: ASI हत्याकांड: अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की मौत

 

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आस्था कुंज पार्क और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के समय पार्क और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की गई। दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ़ के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेंद्र डागर की अगुवाई वाली एक टीम को अमर कॉलोनी में DM ऑफिस रोड के पास आरोपी आसिफ की गतिविधियों के बारे में खास जानकारी मिली, जहां पुलिस टीम ने जाल बिछाया था।

 

जब पुलिस ने आरोपी आसिफ को रोका तो उसने कथित तौर पर पुलिस पार्टी पर गोली चलाई और तीन राउंड फायर किए। सरेंडर करने के निर्देश के बावजूद, वह फायरिंग करता रहा। गोलीबारी के दौरान, एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राजेश की बुलेट-प्रूफ जैकेट पर लगी। आत्मरक्षा में, हेड कॉन्स्टेबल राजेश ने दो राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। ALSO READ: 6 दिनों से भूखे हैं इंदौर के प्रहलाद पांडेय, अवैध होर्डिंग के खिलाफ रीगल पर डाला डेरा, कहा, गीता का धर्म निभाऊंगा

पुलिस ने एक आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसे तुरंत इलाज के लिए AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।