
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर, हीरो मोटोकॉर्प समेत 29 ऑटो कंपनियों को पत्र लिखकर E20 पेट्रोल को लेकर लिखित जवाब मांगा। उन्होंने 2023 से पहले बनी गाड़ियों में E20 के इस्तेमाल और संभावित नुकसान पर सवाल उठाए। ALSO READ: E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावे 'पेड कैंपेन' का हिस्सा, नितिन गडकरी ने परिवार पर लगे आरोपों कर क्या कहा
केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दोनों पत्र शेयर करते हुए लिखा कि आज मैंने देश के 29 auto manufacturers को पत्र लिखा है। पहला पत्र तीन कंपनियों मारुति सुजुकी इंडिया, टोयोटो किर्लोस्कर और हीरो मोटोकॉर्प को लिखा है। दूसरा पत्र बाकी 26 कंपनियों को लिखा है।
उन्होंने पत्र में ऑटो कंपनियों से कहा कि वे जनता को बतायें कि क्या उनके 2023 के पहले बने प्रोडक्ट्स में E20 इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि हां, तो mileage या किसी component के ख़राब होने पर कंपनी नुकसान की भरपाई करेगी?
आज मैंने देश के 29 auto manufacturers को पत्र लिखा है। पहला पत्र तीन कंपनियों को लिखा है –
Maruti Suzuki India
Toyota Kirloskar Motor
Hero MotoCorpदूसरा पत्र बाक़ी 26 कंपनियों को लिखा है। pic.twitter.com/4phfeLFqOZ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 8, 2026
केजरीवाल ने कहा कि कंपनियों का ओनर मैन्युअल कहता है कि 2023 से पहले की बनी गाड़ियों में उपयोग होने वाले पेट्रोल में 10% से अधिक एथेनॉल नहीं मिलाया जा सकता है। सरकार जनता के हित को न सोचकर गलत कार्य करने में लगी है और इससे लोगों के वाहनों को भारी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी हुई है और यह समझने के लिए तैयार नहीं है कि जनता की समस्या क्या है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही। वे कल वह कुछ वाहन शोरूम में जाकर इस मामले पर शोरूम मालिकों से बात करेंगे।

