जमुई कांड को लेकर तेजस्वी का तंज, मजाकिया अंदाज में शेयर की सम्राट चौधरी की पुलिस अधिकारी से बात

जमुई कांड को लेकर तेजस्वी का तंज, मजाकिया अंदाज में शेयर की सम्राट चौधरी की पुलिस अधिकारी से बात

tejashwi yadav

जमुई छेड़छाड़ मामले को लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पुलिस अधिकारी के बीच की कथित बातचीत को मजाकिया अंदाज में पेश कर कई गंभीर राजनीतिक सवाल उठाए हैं। जानिए तेजस्वी ने अपनी पोस्ट में क्या कहा? ALSO READ: जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी, पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

 

जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फोन घुमाकर पूछा- 

 

CM: लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था? 

पुलिस- सर…..भगवा! एकदम आप जैसा 

CM:- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना जी?? अच्छा…ध्यान से देखिए उस भगवा गमछे में कहीं राई भर भी हरा रंग है? 

पुलिस:- नहीं हुज़ूर, हमारे IO ने तो आपकी फर्जी AI को दर्जी बनाकर पूछ लिया, कहीं हरा नहीं है। AI कह रहा है कि इन आरोपियों की उम्र में बोरिंग रोड पर आपका CM भी यही काम करता था।

CM:- बकवास बंद करो, जल्दी से आरोपियीं की जाति बताओ?

पुलिस:- सर, ये सब इधर के ही समर्थक है।

CM:- कुछ करो, मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो, कैसे भी। 

पुलिस:- सर मुश्किल है 

CM:- सस्पेंड कर देंगे तुमको, जो बोला वो करो! किसी दारू और मर्डर केस के आरोपी को इस केस में फँसा दो लेकिन कछु करो यार….

पुलिस:- सर, हम तो आपसे ज्यादे ही व्याकुल है।

CM:- ज़्यादा होशियार बनते है, जल्दी करो!

 

दाँत पीसते हुए, मोदी जी अब चुनाव में कहाँ से ,“मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे, पॉवर होला ई ख़ाली…जाति में रे”” गाना टेलीप्रॉम्प्टर पर गायेंगे? 

 

बुदबुदाते हुए, ये हरा गमछा और AI वाला डायलॉग हमको कौन अधिकारी रटवाया था रे….दीपक? जरा पता करो…

गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।