jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

जम्मू-कश्मीर अभी कल के हादसों से उभरा नहीं था कि अब एलओसी से पुंछ जिले में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत हो गयी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 24 लोगों की जान गई है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पुंछ जिले के लोरान-दुमिलन इलाके में भारी बारिश की वजह से हुए नए लैंडस्लाइड में 7 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि लगातार बारिश के बीच लैंडस्लाइड हुआ। इससे इलाके में बहुत नुकसान हुआ है।

ALSO READ: क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

उन्होंने कहा कि अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं, जबकि किसी भी लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड से गंभीर खतरा होने के कारण लोगों को अलर्ट करने के लिए मस्जिदों से अनाउंसमेंट किए गए थे। पुलिस, सिविल एडमिनिस्ट्रेशन, एसडीआरएफ और स्थानीय वॉलंटियर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारी नुकसान का अंदाजा लगा रहे हैं जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ALSO READ: CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

रविवार को भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग लापता हैं। इस बाढ़ ने जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरुई समेत कई हिस्सों को तबाह कर दिया। इससे घरों, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, जानवरों और खेती की ज़मीन को बहुत नुकसान हुआ। इससे पहले आज सुबह डोडा जिले के रग्गी नाला में एक यात्री बस और कई अन्य गाड़ियों पर तेजी से गिरते पत्थरों की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ALSO READ: 152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

अधिकारियों ने बताया कि अचानक पत्थरों और मलबे के खिसकने से हाईवे पर मौजूद गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। इससे जान-माल का नुकसान हुआ। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुँचे और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुँचाया।इस घटना के बाद, इलाके में मडस्लाइड (कीचड़ खिसकने) और लगातार गिरते पत्थरों के कारण हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि अभी बहाली और सफाई का काम चल रहा है, लेकिन मौजूदा मौसम के हालात को देखते हुए इसमें काफी समय लगने की संभावना है।