
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने घोषणा की कि उनकी सरकार जल्द ही एक उपाय पेश करेगी। इसके तहत इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। साथ ही, कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित की जाएगी। ALSO READ: Top News 21 September: केरल में बारिश से तबाही, टाटा में चंद्रशेखरन पर घमासान; क्या ट्रंप बदलेंगे AI का नाम?
मेलोनी ने अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के युवा संगठन के राष्ट्रीय महोत्सव में कहा कि कैबिनेट जल्द इस पर फैसला लेगी। कानून बनने के लिए सरकार की मंजूरी के बाद संसद से 60 दिनों के भीतर पास कराना होगा।
इटली की पीएम ने कहा कि प्रस्तावित नियमों के तहत विदेशी छात्रों के उन पेरेंट्स को इटैलियन भाषा की क्लास करनी होगी, जिनके बच्चों को स्कूल व्यवस्था में घुलने-मिलने में दिक्कत है। अगर क्लास में सिर्फ एक बच्चा है, जिसे इटैलियन भाषा नहीं आती तो वह बच्चा शायद क्लास के फ्रेंड्स और टीचर्स की मदद से भाषा सीख लेगा और जल्दी घुल मिल जाएगा। लेकिन अगर ऐसे बच्चों की संख्या ज्यादा हुई तो यह नजरंदाज करना हो जाएगा। वह घुल मिल नहीं सकेंगे। अपनी मेजोरिटी बनाकर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि छात्रों को बिना चेहरा ढंके स्कूल जाना होगा। उन्होंने कहा कि इटली में कोई भी धर्म, परंपरा और मजहब के नाम पर यह तय नहीं कर सकता है कि लड़कियां अपना चेहरा ढंके। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्या अब बदलेंगे AI का नाम?
कक्षा में विदेशी छात्रों की बढ़ती संख्या पर भी मेलोनी सख्त नजर आई। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि एक कक्षा में कितने विदेशी छात्रों को अनुमति दी जाएगी।


