Iran : तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

ayatullah khamnai fotage

ईरान के सरकारी मीडिया ने गुरुवार को पहली बार वह वीडियो जारी किया है, जिसमें पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के तेहरान स्थित परिसर के अंदर हुई भारी तबाही दिखाई गई है। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब एक सप्ताह तक चले अंतिम संस्कार के बाद खामेनेई को उनके गृह नगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

ALSO READ: Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

करीब 35 सेकंड के इस वीडियो में इमाम खुमैनी हुसैनिया के भीतर का भयावह मंजर दिखाई देता है। यही वह मुख्य सभागार था, जहां खामेनेई नियमित रूप से अहम बैठकों की अध्यक्षता करते थे और राष्ट्र को संबोधित किया करते थे। वीडियो में इमारत के कई हिस्से पूरी तरह ध्वस्त नजर आते हैं।  मुड़ी हुई लोहे की बीम, मलबे के विशाल ढेर और ढही हुई दीवारें इस बात का संकेत देती हैं कि संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमले ने कितनी बड़ी तबाही मचाई।

 

ईरानी सरकारी मीडिया का दावा है कि यह पहली बार है जब हमले के बाद इस परिसर की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई की इस वर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में मौत हो गई थी। इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य, जिनमें उनकी 14 महीने की पोती भी शामिल थी, मारे गए थे। उनके बेटे मोजतबा अली खामेनेई, जिन्होंने बाद में सर्वोच्च नेता का पद संभाला, इस हमले में घायल हुए थे।

वीडियो जारी होने के साथ ही खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। उनका अंतिम संस्कार एक सप्ताह तक चला, जिसमें तेहरान, क़ोम और इराक के शिया पवित्र शहर नजफ़ और कर्बला में लाखों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दफनाने से पहले उनका ताबूत तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।  इस बीच ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हमले करने की पुष्टि की।