IND vs NZ: तीसरे वनडे के बाद बदल जाएगी टीम इंडिया, शुभमन गिल नहीं होंगे कप्तान! जानें वजह

IND vs  भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 10 नवंबर को खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला मंगलवार (10 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर का कोचिंग स्टाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दो हिस्सों में बंट जाएगा। तीसरे वनडे के बाद कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्य और कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज के साथ वेलिंगटन रवाना होंगे। वहां वे न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खिलाड़ियों को तैयारी में मदद करेंगे। वहीं वनडे में टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे।

कब से खेला जाएगा टेस्ट मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल वेलिंगटन रवाना होंगे। वहीं, टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले के साथ माउंट माउंगानुई में ही रुकेंगे। दोनों कोच वनडे सीरीज के बचे हुए दो मैचों में भारतीय टीम के साथ रहकर खिलाड़ियों की तैयारियों पर ध्यान देंगे।

कोच ने क्या कहा

कोटक ने सोमवार को हैमिल्टन में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, “टीम का प्लान अभी बदल भी सकता है। हालांकि, फिलहाल गौतम गंभीर वनडे टीम के साथ ही रहेंगे, क्योंकि साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी अहम हैं। उनके साथ स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले के भी रुकने की संभावना है। वहीं, कोटक, मोर्ने मोर्कल और कोचिंग स्टाफ के कुछ अन्य सदस्य टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन जाएंगे।”

गौतम गंभीर ने किया फैसला

कोटक ने आगे कहा कि, “फिलहाल यही योजना बनाई गई है, लेकिन आखिरी फैसला गौतम गंभीर ही लेंगे। जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।” उन्होंने बताया कि, “खिलाड़ियों की फिटनेस, उनके वर्कलोड और अभ्यास को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जाएगी। टीम मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से ही अभ्यास और ट्रेनिंग का कार्यक्रम तय करेगी।”

कौन-कौन रुकेगा टीम

कोटक ने यह भी बताया कि, तेज गेंदबाज औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड में ही रुकेंगे। ये तीनों खिलाड़ी नेट बॉलर और रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम की मदद करेंगे। उनका मुख्य काम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों को अभ्यास कराने में सहयोग देना होगा। कोटक के मुताबिक, तीन तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़, औकिब नबी और अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड में ही रुकेंगे और टेस्ट सीरीज की तैयारियों में भारतीय टीम की मदद करेंगे।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के लिए टीमें

भारत (पहले 3 मैचों के लिए): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), औकिब नबी।

भारत (आखिरी 2 ODI के लिए): श्रेयस अय्यर (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (VC और WK), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (WK), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव