IDFC First Bank Q2 Results: शनिवार 24 अक्टूबर की शाम आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सितंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबार नतीजे पेश किए और बैंक को पहली इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग मिली, इन दो बातों का जब सोमवार 26 अक्टूबर को मार्केट खुलेगा तो शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। मुनाफे में करीब 3 गुना के उछाल और एसेट क्वालिटी में सुधार से इसकी चमक बढ़ सकती है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 23 अक्टूबर को बीएसई पर यह 3.47% की गिरावट के साथ ₹72.35 (IDFC First Bank Share Price) पर बंद हुआ था।
IDFC First Bank Q2 Results: खास बातें
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शुद्ध मुनाफा रॉकेट की स्पीड से े196.51% उछलकर ₹1,044.6 करोड़ पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा महीना रहा, जब बैंक को ₹1 हजार करोड़ से अधिक का शुद्ध मुनाफा हुआ। इस दौरान ब्याज से बैंक की शुद्ध कमाई यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 21% बढ़कर ₹6,184.5 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 35% बढ़कर ₹2,538 करोड़ पर पहुंच गया।
इस दौरान बैंक का टोटल डिपॉजिट्स भी 25.9% बढ़कर ₹3,48,583 करोड़ और लोन एंड एडवांसेज 30.1% उछलकर ₹3,46,913 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक के नतीजे की एक खास बात ये रही कि बिना किसी ब्रांच, सब्सिडियरी या देश के बाहर रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस के भी इसने ₹34,390 करोड़ यानी करीब $3.6 अरब मोबलाइज किया।
बैंक की एसेट क्वालिटी में भी शानदार सुधार हुआ है। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.51% से सुधरकर 1.32% और नेट एनपीए 0.44% से 0.40% पर आ गया। सितंबर तिमाही के आखिरी में बैंक का प्रोविजंस तिमाही आधार पर ₹1,144 करोड़ और सालाना आधार पर ₹1,451.8 करोड़ से घटकर ₹1,137 करोड़ रह गया।
नतीजे आने के साथ-साथ बैंक को इसका पहला इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग मिला है और एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने इसे BBB- की इंवेस्टमेंट-ग्रेड लॉन्ग टर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि बोर्ड ने संजीब चौधरी की जगह 10 मई 2027 से एस गणेश कुमार को पार्ट-टाइम नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन बनाने की मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने 1 जून 2027 से प्रदीप नटराजन की फिर से पूर्णकालिक निदेशक के तौर पर नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
आईडीएफसी फर्स्ट बैक ने जियो-पॉलिटिकल टेंशन, महंगाई की मार और सख्त मौद्रिक नीतियों के चलते स्टॉक मार्केट की वैश्विक उथल-पुथल के बीच शानदार रिटर्न दिया है। 02 अप्रैल 2026 को बीएसई पर यह ₹58.08 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 5 ही महीने में यह 54.24% चढ़कर 23 सितंबर 2026 को ₹89.58 पर पहुंच गया, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
AU Small Finance Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट 53 फीसदी बढ़कर 858 करोड़ रुपये
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

