Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल,  13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

honda bike

होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई Honda XR300 Rally मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत ₹2.08 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बाइक की बुकिंग Honda BigWing डीलरशिप के जरिए शुरू हो गई है। XR300 Rally में XR300L के मुकाबले कई अहम बदलाव और नए फीचर्स दिए गए हैं।

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

293.5cc इंजन, CB300F जैसा पावर आउटपुट

Honda XR300 Rally में 293.5cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यही इंजन Honda CB300F में भी इस्तेमाल किया जाता है। CB300F में यह इंजन 24.5 bhp की पावर और 25.9 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माना जा रहा है कि XR300 Rally में भी पावर और टॉर्क के आंकड़े इसी के आसपास रहेंगे।

ALSO READ: Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

XR300L से बड़ा फ्यूल टैंक

नई XR300 Rally में कंपनी ने 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया है। इसकी तुलना में XR300L में 7.8 लीटर का टैंक मिलता है। ज्यादा क्षमता वाला टैंक लंबी दूरी की राइडिंग और टूरिंग के दौरान बार-बार ईंधन भराने की जरूरत को कम कर सकता है।

TFT कंसोल और ट्रैक्शन कंट्रोल

फीचर्स की बात करें तो बाइक में TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और स्विचेबल ABS भी मिलता है। इससे बाइक को अलग-अलग सड़क और ऑफ-रोड परिस्थितियों में चलाने में मदद मिल सकती है।

ALSO READ: Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

Honda RoadSync से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

XR300 Rally के TFT कंसोल में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए Honda RoadSync मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन समेत कई कनेक्टेड फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ALSO READ: Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

ऑफ-रोडिंग और लंबी दूरी के लिए उपयोगी

बड़े फ्यूल टैंक और अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के चलते Honda XR300 Rally उन राइडर्स के लिए ज्यादा आकर्षक हो सकती है, जो ऑफ-रोडिंग के साथ लंबी दूरी की टूरिंग करना चाहते हैं। बाइक को ऐसे उपयोग के लिए तैयार किया गया है, जहां खराब रास्तों पर क्षमता के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए व्यावहारिकता भी जरूरी होती है।