
Gurugram Golf Course Road accident: गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक राइडर को तेज रफ्तार कार द्वारा टक्कर मारने के मामले में दो बड़े अपडेट सामने आए हैं। गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर स्वतः संज्ञान (Suo Moto) लेते हुए सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, जांच में सामने आया है कि हादसे में शामिल कार भारतीय सेना के एक जवान की है।
पुलिस ने वीडियो देख खुद लिया संज्ञान
गुरुग्राम पुलिस (ACP हेडक्वार्टर अभिलक्ष जोशी) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला बाइकर (सिया) की ओर से शुरुआत में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की है। ALSO READ: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो
पुलिस ने रैश और नेग्लिजेंट ड्राइविंग की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शहर में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बीच, पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता से संपर्क साध लिया है और उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।
The woman biker in Gurugram has now requested that her identity not be revealed.. she's written a long Instagram post appealing for it
But her ordeal is out in the open!!
She'd asked a car full of men to maintain a safe distance, suspecting they were drunk… It clearly bruised… pic.twitter.com/tVMXYHwnL2
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) September 14, 2026
गाड़ी में बिठाने की अफवाह खारिज : हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि पीड़िता को जबरन गाड़ी में बिठाने जैसी कोई शिकायत या साक्ष्य फिलहाल सामने नहीं आया है।
क्या कहना है कार मालिक सैनिक का?
गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर (HR 30-पलवल) के आधार पर कार के मालिक का नाम मनीष सिंह सामने आया है, जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं। मनीष ने मामले की पूरी सच्चाई बताते हुए कहा कि मैं ऑन-ड्यूटी आर्मी में हूं, गाड़ी दोस्त ले गया था। मनीष फिलहाल ड्यूटी पर तैनात हैं और हादसे के वक्त वे गाड़ी में मौजूद नहीं थे।
मनीष का कहना है कि उन्होंने अपनी कार अपने एक करीबी दोस्त (कल्याण) को दी थी। कल्याण ने यह गाड़ी अपनी बुआ के लड़के को दे दी, जो बिना बताए गाड़ी लेकर निकल गया। वीडियो में दिख रहा कार चालक वही व्यक्ति है। हादसे के बाद से वह फरार है और फोन नहीं उठा रहा है।
परेशान हुए मनीष : इस बीच, कार का नंबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनीष सिंह के पास लगातार फोन आ रहे हैं और लोग उन्हें गालियां भी दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पुलिस जांच में पूरी मदद करने के लिए तैयार हैं और आरोपी का फोटो व पूरा विवरण देने के लिए तैयार हैं।


