गर्लफ्रेंड के साथ नीम करौली बाबा के दर्शन करने गया था छात्र, लौटने के बाद फंदे से लटका

कानपुर यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र कुछ घंटे पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नीम करौली बाबा मंदिर से दर्शन कर लौटा था। रात में गर्लफ्रेंड जब उसे खाना देने पहुंची तो कमरे में युवक का शव लटक रहा था।